IAF Aircraft AN-32 Missing : उड़ान के 35 मिनट बाद एएन-32 लापता, सुखोई-30 और सी-130 खोज में जुटे- सर्च ऑपरेशन जारी

IAF Aircraft AN-32 Missing : उड़ान के 35 मिनट बाद एएन-32 लापता, सुखोई-30 और सी-130 खोज में जुटे- सर्च ऑपरेशन जारी
X
भारतीय वायु सेना का रूस निर्मित एएन-32 परिवहन विमान सोमवार दोपहर असम के जोरहाट से उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद लापता हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस विमान में 13 लोग सवार थे।

भारतीय वायु सेना का रूस निर्मित एएन-32 परिवहन विमान सोमवार दोपहर असम के जोरहाट से उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद लापता हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस विमान में 13 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस विमान ने अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका एडवांस्ड लैडिंग ग्राउंड के लिए जोरहाट से दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी और करीब एक बजे उसका जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में वायुसेना के उपप्रमुख से बात की है। वे इन यात्रियों के सुरक्षित रहने की कामना करते हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, कुछ समय से लापता वायु सेना के एएन-32 विमान के संबंध में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की। उन्होंने मुझे वायुसेना के इस लापता विमान को लेकर उठाये गए कदमों की जानकारी दी। मैं इसमें सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना करता हूं।

सूत्रों ने बताया कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि विमान का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने सभी उपलब्ध संसाधन काम में लगा दिए हैं।

सुखोई-30 और सी-130 खोज में जुटे

भारतीय वायुसेना ने फिलहाल विमान की खोज के लिए एक सुखोई-30 और सी-130 स्पेशल ऑप्स एयरक्राफ्ट लॉन्च किए हैं। एएन-32 रूस निर्मित वायुयान है और वायुसेना बड़ी संख्या में इन विमानों का इस्तेमाल करती है। यह दो इंजन वाला ट्रर्बोप्रॉप परिवहन विमान है। मेनचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन की सीमा से अधिक दूर नहीं है।

1980 में हुआ था शामिल

भारतीय वायुसेना ने ग्राउंड फोर्स को भी खोजी अभियान में लगाया है। सोवियत एरा का यह एयरक्राफ्ट 1980 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इसे लगातार अपडेट किया गया। हालांकि लापता प्लेन एएन-32 इन अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट का हिस्सा नहीं है।

2016 में भी हुआ था लापता

तीन साल पहले 22 जुलाई 2016 को भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट एएन-32 लापता हो गया था। इसमें 29 लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट चेन्नई से पोर्ट-ब्लेयर की ओर जा रहा था। बंगाल की खाड़ी के बाद इसका संपर्क टूट गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story