आईआईटी कानपुर का दावा दिल्ली में आ सकता है बड़ा भूकंप, आगरा तक पूरा क्षेत्र हो सकता है तबाह

आईआईटी कानपुर का दावा दिल्ली में आ सकता है बड़ा भूकंप, आगरा तक पूरा क्षेत्र हो सकता है तबाह
X
दिल्ली के बाद अब झारखंड व कर्नाटक में में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक के हम्‍पी और झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को दो भूकंप आए जिसके झटके दिल्‍ली तक महसूस हुए।

दिल्ली में भूकंप को लेकर आईआईटी कानपुर ने बड़ा दावा किया है। पिछले भूकंप के ऊपर रिसर्च कर दावा किया गया है कि 8.5 रिक्टर पैमाने पर भूकंप आ सकता है। जिससे दिल्ली के साथ आसपास का क्षेत्र भी तबाह हो सकता है।

दिल्ली के बाद अब झारखंड व कर्नाटक में में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की सुबह सुबह कर्नाटक के हम्‍पी और झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 4 से 5 के बीच रही। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को दो भूकंप आए जिसके झटके दिल्‍ली तक महसूस हुए। राहत की बात ये रही कि इनकी तीव्रता कम थी जिससे जानमाल को नुकसान नहीं हुआ।

इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी आईआईटी कानपुर की एक रिसर्च दिल्‍ली से बिहार के बीच बड़े भूकंप की आशंका जाहिर करती है। इसकी तीव्रता भी रिक्‍टर पैमाने पर 7.5 से लेकर 8.5 के बीच हो सकती है। यानी यह भूकंप भारी तबाही मचा सकता है। मध्य हिमालयी क्षेत्र में भूकंप आया तो दिल्ली-एनसीआर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना तक का इलाका प्रभावित हो सकता है। विभिन्‍न रिसर्च में दिल्‍ली में भूकंप को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

Tags

Next Story