Mausam ki Jankari : ठंड से थर-थर कांप रहा उत्तरी भारत, दिल्ली में 4.6 डिग्री तक तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर-पश्चिम पर्वतीय क्षेत्रों (North-west mountainous regions) से बहने वाली बर्फीली हवाओं के कारण देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में तापमान (temperature) में गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। वही राजस्थान के चुरू में पारा गिरकर माइनस 2 डिग्री पर आ गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के उत्तरी राज्यों में 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे अगले दो दिनों में पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चलने की संभावना है। इसी कढ़ी में मौसम विभाग ने शीतलहर (cold wave) का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी की ताजा मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। वही अगली सुबह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी कोहरा पड़ने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गई और घाटी में शून्य से कई डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया, जिससे पानी की आपूर्ति लाइनें में कई जगह पानी जमकर बर्फ बन गयी। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में शुक्रवार की रात का तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो पिछली रात के शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने बताया कि शहर में यह अब तक की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) सामान्य से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। वही दिल्ली में शनिवार को (यानी कल ) न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS