भारतीय वायुसेना की ताकत में हुआ इजाफा, फ्रांस से तीन और राफेल विमान भारत पहुंचे- जानें कितनी हुई कुल संख्या

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत में और इजाफा हुआ है। क्योंकि भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े में राफेल विमानों (Rafale Aircraft) की खेप का फ्रांस से भारत आना जारी है। मंगलवार की शाम को भारतीय वायु सेना के तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राफेल विमान फ्रांस के एयरबेस से उड़ान भरने के बाद सीधे भारत पहुंचे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वायुसेना ने रास्ते में इन राफेल विमान में ईंधन भरने की व्यवस्था की थी।
36 में से 35 राफेल भारत पहुंच चुके हैं
बता दें कि इन 3 के भारत पहुंचने से राफेल विमनों की संख्या देश में 35 हो गई है। अभी एक विमान फ्रांस से और आना है। जिसके बाद भारत में कुल राफेल विमानों की संख्या 36 हो जाएगी।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि 36वां विमान कुछ हफ्ते बाद फ्रांस से भारत पहुंचेगा। IAF ने इनमें से 30 से अधिक विमानों को बिना रुके सीधे उड़ाया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत सरकार ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।
Three more Rafale fighter aircraft of the Indian Air Force reached India yesterday evening from France after taking off from a French airbase and landing directly in our country. The aircraft were provided aerial refueling support by the UAE Air Force.
— ANI (@ANI) February 23, 2022
(File photo) pic.twitter.com/adberTY54M
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS