IND vs SL Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 में भारत की सबसे बड़ी जीत, सिर्फ 6.1 ओवर में 10 विकेट से जीता फाइनल

IND vs SL Asia Cup 2023 Final Updates: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के मैदान में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम को एक बार फिर से चेज करना पड़ेगा। बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय टीम चेज कर रही थी, लेकिन 6 रनों से शिकस्त खानी पड़ी थी। ऐसे में फाइनल में भी चेज करना भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसके लिए कल यानी 18 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है।
बता दें कि कोलंबो के मैदान पर डिफेंड करना ज्यादा आसान है, यही कारण है कि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अगर टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम करती है, तो भारत 5 साल बाद एशिया कप टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाएगा। बता दें कि मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है, पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका टीम का प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका ,कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (सी), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना
IND vs SL Asia Cup 2023 Final Updates...
एशिया कप 2023 में भारत की सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम 51 रन का बहुत आसान टारगेट का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। भारत की ओर से ओपनिंग करने आए ईशान किशन और शुभमन गिल ने पहले ही ओवर से अपने मंसूबे साफ कर दिए कि वो सिर्फ बाउंड्री में डील करने के लिए आए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इस तरह भारत ने सिर्फ 6.1 ओवर में इस मैच को 262 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत ने साल 2001 में केन्या के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल की थी। इस मैच में ईशान किशन ने 18 गेंदों में 23 रन की पारी खेली है। वहीं, शुबमन गिल ने 19 गेंदों में 27 रनों की धमाकेदार पारी खेली है।
पांड्या ने आखिरी के तीनों विकेट किया अपने नाम
श्रीलंका की टीम सिर्फ 50 रन के स्कोर पर धराशाई हो गई है। पूरी टीम ने मिलकर अर्धशतक का आंकड़ा छुआ है। हार्दिक पांड्या ने लगातार नौंवी और दसवीं विकेट झटक लिया है। पांड्या का भी इस मैच में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। आखिरी के तीनों विकेट हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किया है। इसके साथ ही श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 50 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 50 ओवर में 51 रन चाहिए। भारत के लिए यह टारगेट जरूरत से ज्यादा आसान है।
पांड्या ने श्रीलंका का आठवां विकेट झटका
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपना खाता खोल लिया है। पांड्या ने श्रीलंका को आठवां झटका दिया है। डुनिथ वेललेज सिर्फ 8 रन बनाकर पांड्या के जाल में फंस चुके हैं। केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ते हुए वेललेज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। श्रीलंका का स्कोर 50/8
सिराज ने श्रीलंका को दिया 7वां झटका
आज मोहम्मद सिराज का दिन है। सिराज के सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पा रहे हैं। अकेले सिराज ने पूरी श्रीलंकाई टीम को धराशाई कर दिया है। सिराज ने कुसल मेंडिस को भी चलता कर दिया है। कुसल मेंडिस सिराज का इस मैच में छठा शिकार बना है। बता दें कि सिराज ने कभी भी एक वनडे मुकाबले में 5 विकेट नहीं लिया था, लेकिन आज के मैच में सिराज 6 विकेट अपने नाम कर चुका है।
अगले ही ओवर में सिराज ने झटके एक और विकेट
मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका को 2 रन पर, सदीरा समरविक्रमा को शून्य पर, चैरिथ असलांका को शून्य पर और धनंजय डी सिल्वा को 4 रन पर एक ही ओवर में चलता कर दिया है। सिराज के इस ओवर की गेंदबाजी ने श्रीलंका को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। इसके बाद सिराज एक बार फिर से छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और श्रीलंका को एक और झटका दे दिया। सिराज ने दासुन शनाका को भी शून्य के स्कोर पर चलता किया।
सिराज ने एक ही ओवर में झटके 4 विकेट
भारत बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबला पूरी तरह से भारत के नाम हो गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में श्रीलंका के 4 विकेट झटक लिए हैं। सिराज ने इतिहास रच दिया है। विरोधी टीम ने पूरी तरह से घुटने टेक दिया है। श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है। यहां से श्रीलंका का वापसी करना काफी मुश्किल लग रहा है। बता दें कि सिराज जब चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, तो उन्होंने श्रीलंकाई टीम के नाक में दम कर दिया। सिराज की गेंद को बल्लेबाज जिस कदर खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था उन्हें गेंद समझ ही नहीं आ रही है। सिराज ने चौथे ओवर में भारत के लिए 4 विकेट झटक लिए हैं।
पथुम निसांका भी लौटे पवेलियन
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया है। सिराज ने पथुम निसांका को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता किया है।
श्रीलंका को लगा पहला झटका
बारिश के बाद श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। श्रीलंका को पहले ही ओवर में झटका लग गया है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कुसल परेरा को शून्य के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7/1
ये भी पढ़ें... Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका के लिए कहर बने मोहम्मद सिराज, एक ओवर में चार खिलाड़ियों को आउट कर बनाया ये रिकॉर्ड
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS