Independence Day 2020: 15 अगस्त 1947 की 10 रोचक बातें

Independence Day 2020: 15 अगस्त 1947 की 10 रोचक बातें
X
दिल्ली में स्वातंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। साथ ही दिल्ली के लाल किले आस पास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Independence Day 2020: 15 अगस्त (15 August) का दिन पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस (independence day) के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस साल 15 अगस्त को देशभर में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली में स्वातंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। साथ ही दिल्ली के लाल किले आस पास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हांलाकि, देर रात से हो रही बारिश के कारण तैयारियों में कुछ दिक्कत आई आ रही है क्योंकि आज सुबह लाल किले पर जोरदार बारिश के बीच फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। चलिए इस अवसर पर जानते हैं 15 अगस्त 1947 की दस रोचक बातें..

* 15 अगस्त 1947 को जो भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी तो उस समय महात्मा गांधी इस जश्न में शामिल नहीं हो सके थे। क्योंकि, वे दिल्ली बंगाल के नोआखली में मौजूद थे। यहां पर महात्मा गांधी हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

* 14 अगस्त की आधी रात को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टनी' दिया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना था। लेकिन, महात्मा गांधी उनके भाषण को नहीं सुन पाए थे। दरअसल वह जल्दी सोने चले गए थे।

* जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराते हैं। लेकिन, 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से झंडा नहीं कराया गया था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के अनुसार, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।

* 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका निर्णय 17 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ लाइन के ऐलान से हुआ था। जोकि भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर को निर्धारित करती थी।

* भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद तो हो गया था लेकिन उस समय उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि, रवींद्रनाथ टैगोर 'जन-गण-मन' 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया था।

* 15 अगस्त को ही दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

* यह लार्ड माउंटबेटन ही थे जिन्‍होंने निजी तौर पर भारत की स्‍वतंत्रता के लिए 15 अगस्‍त का दिन तय किया था। क्‍योंकि, इस दिन को वह अपने कार्यकाल के लिए बेहद सौभाग्‍यशाली मानते थे।

* जानकारी के लिए आपको बता दें भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। क्योकि, दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त 1945 को आज़ाद हुआ था। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त 1960 को आजाद हुआ था।

* 15 अगस्त 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने कार्यालय में कार्य किया। इसके बाद दोपहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी थी। इसके बाद दिल्ली के इंडिया गेट के पास प्रिसेंज गार्डेन में एक सभा को संबोधित किया था।

* 15 अगस्त 1947 को 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था। वहीं सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था।

Tags

Next Story