Independence Day 2020 Record : सबसे पहले 16 अगस्त को फहराया गया था तिरंगा, नेहरू-इंदिरा और मनमोहन के बाद पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Independence Day 2020 Record : आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुभाष शनिवार को लाल किले की प्राचीर से झंडा तिरंगा लहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी चौथे ऐसे पीएम बन गए हैं। जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेई को भी पीछे छोड़ दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 6 बार लाल किले से झंडा लहराया था। अगर देश के अन्य प्रधानमंत्रियों की बात करें तो पंडित जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा बार लाल किले की प्राचीर से झंडा तोलन किया है।
एक रिकॉर्ड के मुताबिक, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 16 बार लाल किले से तिरंगा लहराया था। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले से तिरंगा लहराया था और इसके बाद तीसरे नंबर पर यूपीए सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया था। अटल बिहारी वाजपेई को पीछे छोड़ते हुए पीएम मोदी चौथे से प्रधानमंत्री बन गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्हें लाल किले पर तिरंगा लहराने का मौका नहीं मिला। इसमें गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्हें कभी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराने का मौका तक नहीं मिल पाया। गुलजारीलाल नंदा दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। वहीं, चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक करीब 8 महीनों तक प्रधानमंत्री रहे। वहीं, राजीव गांधी ने 5 बार लाल किले से झंडा फहराया था।
जानकारी के लिए बता दें कि 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि को भारत को आजादी मिली। लेकिन देश का पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नहीं बल्कि 16 अगस्त को लाल किले से तिरंगा लहरा कर बनाया गया था और इसके बाद हर साल देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से झंडा तोलन करते हैं। इसके बाद यह परंपरा शुरू हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS