Independence Day 2021: लाल किले की प्रचार से पीएम मोदी ने दिया नारा, 'छोटा किसान बने देश की शान'

Independence Day 2021: लाल किले की प्रचार से पीएम मोदी ने दिया नारा, छोटा किसान बने देश की शान
X
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हम अपने कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं और उनके सुझावों को भी जोड़ें।

Independence Day 2021: पूरे देश में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस वर्ष आजादी के इस जश्‍न को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 'छोटा किसान बने देश की शान' का नारा दिया।

छोटा किसान बने देश की शान

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हम अपने कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिकों की क्षमताओं और उनके सुझावों को भी जोड़ें। छोटा किसान बने देश की शान, ये हमारा सपना है। आने वाले वर्षों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को और बढ़ाना होगा। उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी। हमें कृषि क्षेत्र की एक बड़ी चुनौती की ओर भी ध्यान देना है। ये चुनौती है गांव के लोगों के पास कम होती जमीन।

किसानों की जमीन छोटी होती जा रही है। देश के 80 प्रतिशत से भी अधिक किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। पहले जो देश में नीतियां बनीं, उनमें इन छोटे किसानों को जितनी प्राथमिकता देनी चाहिए थी उनपर जितना ध्यान केंद्रित करना था, वो रह गया। अब इन्हीं छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुए कृषि सुधार किए जा रहे हैं।

छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएंगे

फसल बीमा योजना में सुधार हो, एमएसपी डेढ़ गुना करने का निर्णय हो, छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से सस्ते दर से बैंक से कर्ज़ मिले इसकी व्यवस्था हो, सोलर पावर से जुड़ी योजनाओं को खेत तक पहुंचाने की बात हो, किसान उत्पादक संगठन हो, सारे प्रयास छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएंगे। छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएंगे।

आनेवाले समय मे ब्लॉक स्तर तक वेयरहाउस की सुविधा बनाने का भी अभियान चलाया जाएगा। हमारा मंत्र, संकल्प और सपना है कि 'छोटा किसान बने देश की शान'। आने वाले वर्षों में देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को और बढ़ाना होगा, नई सुविधाएं देनी होंगी।

Tags

Next Story