Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' होगी थीम- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Independence Day 2021: 15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की समारोह की थीम 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त दिन रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2020 टोक्यो खेलों में पदक जीतने वाले सभी ओलंपियनों को इस आयोजन के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है।
बता दें कि पिछले साल 2020 की तरह इस वर्ष भी आयोजन को जनता के लिए प्रतिबंधित किया गया है और बच्चों के द्वारा किसी भी सांस्कृतिक प्रदर्शन का मंचन नहीं किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों का एक समूह शामिल होगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पेंटिंग से लेकर फूलों की व्यवस्था तक, कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' थीम होगी।
ड्रोन से होगी निगरानी
जम्मू कश्मीर में हालिया ड्रोन हमलों के बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को ड्रोन संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा उन सुरक्षित छतों की कुल संख्या भी बढ़ा दी है। जहां से लाल किला या प्रधानमंत्री के काफिले का संभावित मार्ग दूर से दिखाई देता है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लाल किले की परिधि में कंटेनरों की एक अस्थायी दीवार खड़ी की गई है ताकि किसानों के विरोध के कारण किसी भी सुरक्षा उल्लंघन से बचा जा सके। कंटेनरों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी को दर्शाते हुए रंगों में चित्रित किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन सभी बलिदानों की याद दिलाता है जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए किए गए थे। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS