Independence Day 2022: लाल किले से बोले मोदी- देश से लुटे हुए पैसे को वापस लाने की कर रहे है कोशिश

Independence Day 2022: लाल किले से बोले मोदी- देश से लुटे हुए पैसे को वापस लाने की कर रहे है कोशिश
X
देशभर आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़ी धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित किया।

देश भर में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th Anniversary) बड़ी धूम-धाम से मनाई जा रही है। चारों ओर जश्न का माहौल है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित किया। वही लाल किले (Red Fort) पर स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebrations) में करीब सात हजार से ज्यादा मेहमान शिरकत की।

इसी बीच राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, आज का दिन नई राह, नए संकल्प, नई ताकत के साथ आगे बढ़ने का शुभ अवसर है। गुलामी का पूरा काल खंड आजादी की लड़ाई में बीत गया।

भारत का ऐसा कोई समय नहीं था जब देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों तक गुलामी के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी थी। आज हम सभी देशवासियों के लिए हर महापुरुष को, त्यागी को बलिदानी को नमन करने का अवसर है। यह उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का अवसर है।

वही पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले सुबह 7.30 बजे लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। यह 9वीं बार है जब उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।

LIVE UPDATE :-

देश से लूटा हुआ पैसा वापस लाने की कर रहे है कोशिश

PM मोदी ने कहा जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां ज़ब्त करके वापिस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं।

भाई भतीजावाद से हो रहा है देश को नुकसान

PM मोदी ने कहा जब भी में मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है।

पीएम मोदी ने दिया नया नारा

पीएम मोदी ने कहा, लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। और अब इसमें जय अनुसंधान को जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो। डिजिटल क्रांति से एक नई दुनिया का निर्माण हो रहा है।

देश 5जी की तरफ बढ़ चुका है। आज 75 साल बाद मेड इन इंडिया गन से सलामी दी गई। आज दुनिया समग्र स्वास्थ्य सेवा की बात कर रही है। जब वे समग्र स्वास्थ्य देखभाल का उल्लेख करते हैं तो वे भारत के योग और आयुर्वेद का उल्लेख करते हैं। यह वह विरासत है जो हम दुनिया को दे रहे हैं।

लाल किले पर PM मोदी का छलक दर्द

लाल किले से पीएम मोदी का छलक दर्द। मोदी ने कहा मुझे एक दर्द है। अगर में होने इस दर्द को देशवासियों के सामने नहीं कहूँगा तो कहाँ कहूँगा? पीएम मोदी ने कहा, आज किसी न किसी वजह से हमारे भाषण में विकृति आई है। हमारे बोल चाल में हमारे स्वभाव में हम महिलाओं का अनादर करते हैं। क्या हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में प्रकृति, संस्कृति, और महिलाओं को अपमानित करने वाली हर चीज़ से छुटकारा पाने का संकल्प ले सकते हैं? देश के सपनों को साकार करने में नारी अभिमान एक बहुत बड़ी पूंजी बनने जा रहा है, मैं इसे एक ताकत में देख रहा हूं।

लाल किले से PM मोदी ने दिए ये 5 प्राण

-आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। पहला प्राण विकसित भारत: जब देश की आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दिवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा।

-दूसरा प्राण: यदि हमारे मन के भीतर किसी कोने में गुलामी का एक भी अंश हो तो उसे किसी भी हाल में बचने नहीं देना।

-तीसरी प्राण शक्ति: हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए

-चौथा प्राण: एकता और एकजुटता

-पांचवां प्राण है: नागरिकों का कर्तव्य, इसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता है, राष्ट्रपति भी बाहर नहीं है. ये 25 साल के संकल्प को पूरा करने का हमारा संकल्प है।

देश की हर भाषा पर होना चाहिए गर्व

PM मोदी ने कहा हमने देखा है कि कभी कभी हमारी प्रतिभा भाषा के बंधनों में बंध जाती है। ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।

पीएम मोदी ने युवाओं से की अपील

पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे अभी से आजादी के 100 साल पूरे होने का संकल्प लें, तभी यह एक विकसित देश होगा। मनुष्य विकास के केंद्र में होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब युवाओं की उम्र 50-55 साल होगी।

देश के इन असंख्य क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश शासन की हिला दी थी नींव है

मोदी ने कहा ये देश मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्लाह खान, राम प्रसाद बिस्मिल और हमारे असंख्य क्रांतिकारियों का आभारी है जिन्होंने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी।

दुनिया भर में आन-बान-शान से लहरा रहा तिरंगा

मोदी ने कहा भारत के कोने-कोने में ही नहीं, विश्व के कोने-कोने में आज किसी न किसी रूप में भारत के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले भारतीयों द्वारा विश्व के कोने-कोने में हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वीर सावरकर का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले बापू (महात्मा गांधी), नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब अंबेडकर, वीर सावरकर का हर नागरिक आभारी है। आज उन्हें याद करने और सलाम करने का समय है। उन्होंने आगे कहा हर भारतीय गर्व से भर जाता है जब वह भारत की महिलाओं की ताकत को याद करता है, चाहे वह रानी लक्ष्मीबाई हो या झलकारी बाई, चेन्नम्मा या बेगुन हजरत महल हो।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मैं स्वतंत्रता के इस अमृत पर्व पर दुनिया भर में फैले भारत के प्रेमियों, भारतीयों को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने सुबह 7.30 बजे लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। यह 9वीं बार है जब उन्होंने भारत के पीएम के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया है।

पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।


Tags

Next Story