Independence Day: सोनिया का केंद्र पर हमला, गांधी-नेहरू को लेकर कही ये बात

देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस (independence day) बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस (congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) ने सोमवार को देशवासियों को आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार (central government) पर भी निशाना साधा। वही सोनिया गांधी ने सरकार को आत्ममुग्ध बताया है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महात्मा गांधी (mahatma gandhi) और जवाहरलाल नेहरू ( jawaharlal nehru) के बारे में झूठ फैला रही है। इसका कांग्रेस हमेशा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा है कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली की स्थापना की है, जबकि एक तरफ इसने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत किया है। इसके साथ ही भाषा-धर्म-पंथ की बहुलवादी कसौटी पर हमेशा खरा उतरने वाले अग्रणी देश के रूप में भारत ने अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूं और भारत के उज्ज्वल लोकतांत्रिक भविष्य की कामना करती हूं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) ने आगे कहा, 'पिछले 75 वर्षों में हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को कम करने पर आमादा है, जो बिल्कुल भी नहीं है। स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (congress) राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर किसी भी गलत बयानी का और गांधी-नेहरू-पटेल और आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को झूठ के आधार पर कटघरे में खड़ा करने के हर प्रयास का कड़ा विरोध करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS