भारत के साथ शांति स्थापित करने को चीन बेकरार, दोनों देश के विदेश मंत्रियों के बीच 3 घंटे हुई बातचीत

भारत के साथ शांति स्थापित करने को चीन बेकरार, दोनों देश के विदेश मंत्रियों के बीच 3 घंटे हुई बातचीत
X
खबर है कि चीन भारतीय सेना के आक्रमक तेवर से घबरा गया है और वह किसी भी सूरत में अपनी इज्जत बचाकर भारत से कोई भी टकराव लेने से बच रहा है।

भारत और चीन के बीच एलएसी पर चल रहा तनाव अब कम हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच मीटिंग में दोनों देश सीमा पर शांति बनाए रखने को राजी हो गए हैं। आपको बता दें कि रूस के मास्को में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेने गए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्षीय वांग यी के बीच 10 सितंबर की रात करीब 3 घंटे चर्चा हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, 3 घंटे चली दोनों नेताओं के बीच चर्चा में दोनों पक्ष जारी सीमा पर तनाव को समाप्त करने को तैयार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भारत और चीन 5 सूत्री शांति कार्यक्रम के जरिए सीमा पर शांति बहाली करेंगे।

खबर है कि चीन भारतीय सेना के आक्रमक तेवर से घबरा गया है और वह किसी भी सूरत में अपनी इज्जत बचाकर भारत से कोई भी टकराव लेने से बच रहा है। जिस वजह से चीनी विदेश मंत्री ने अब पांच सूत्री शांति कार्यक्रम के जरिए पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शांति का प्रस्ताव दिया है।

भारत और चीन दोनों देश बॉर्डर पर सेनाओं को जल्द ही वापस बुलाने के लिए तैयार हो गए है। साथ ही दोनों देश जारी तनाव को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इसके अलावा दोनों देशों की सेना सीमा पर एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखेगी।

Tags

Next Story