स्कैंडल: ये है देश का सबसे बड़ा रेप कांड, जिसकी एक-दो नहीं सैकड़ों लड़कियां हुईं थी शिकार, अच्छे अच्छों ने कर दिए थे हाथ खड़े

भारत में हर दिन महिलाएं और बच्ची रेप या गैंगरेप की शिकार होती रहती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप के बाद पूरे देश में इस कांड को लेकर आवाजे उठ रही हैं। क्या आप जानते हैं कि देश में कई बार रेप के बड़े बड़े कांड सामने आ चुके हैं। लेकिन आज भी अजमेर रेप केस के 28 साल बाद भी इसकी चर्चा नहीं होती। जबकि ये एक सबसे बड़ा रेस केस (सेक्स कांड) था, जो 1992 में सामने आया था।
अजमेर रेप केस
राजस्थान के अजमेर में एक फार्म हाउस पर लड़कियों को बुलाकर एक गैंग ने हवस का शिकार बनाया था। साल 1992 में सोफिया स्कूल की एक दो नहीं बल्कि हजारों लड़कियां रेप कांड की शिकार हुईं थी। इसमे आम लड़कियां नहीं बल्कि आईएस, आईपीएस की बेटियां भी शिकार हुई थीं। एक गैंग ने फार्महाउस पर बुलाकर इस सभी लड़कियों का रेप किया था। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। लेकिन सिर्फ इस कांड की पीड़ित दो लड़कियों ने ही इसका खुलासा किया था।
ऐसे हुआ था खुलासा
उस वक्त इस मुद्दे पर भी कई बड़ी-बड़ी कोंट्रोवर्सीज हुई थीं। केस लड़ने के लिए अच्छे अच्छे वकील पीछे हट गए थे। इस केस में कई रईस लोग शामिल थे। इस केस का खुलासा लड़कियों की आत्महत्या से हुआ। जब एक एक कर लड़कियों ने आत्महत्या करनी शुरू की। इस मामले की जांच के लिए किसी ने भी आवाज नहीं उठाई थी। एक तरह से हिंदू लड़कियों को इस गैंग ने अपना शिकार बनाया था। सोफिया कॉलेज की लड़कियों को एक-एक करके उनके फार्म हाउस पर बुलाया और उनके साथ रेप किया और संबंधित लड़कियों की नग्न तस्वीरें ली और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS