लद्दाख में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से पीछे हटी भारत-चीन सेना, डिसइंगेजमेंट की पूरी हुई प्रक्रिया

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Ladakh) में भारत और चीन (India China) के बीच सालों से चल रहे विवादित इलाकों में से दोनों देशों की सेनाएं पेंगोंग और गोगरा प्वाइंट (Pangong and Gogra Points) से पीछे हट गई हैं। ताजा मामला लद्दाख के गोगरा हाइट्स हॉट स्प्रिंग्स पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से भारत और चीन की सेनाएं पूरी तरह पीछे हट गई हैं।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, भारत और चीन की सेनाएं मंगलवार को पूर्वी लद्दाख में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 के पास गोगरा हाईट्स हॉटस्प्रिंग इलाके में पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पहले बीते शनिवार को भारतीय सेना के चीफ जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी लद्दाख का दौरा किया। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना की पर्वत प्रहार अभ्यास का जायजा लिया। इसी दौरान एलएसी के पास गोगरा में चीन के साथ विघटन प्रक्रिया का अंतिम दी था।
Armies of India & China today completed disengagement process in Gogra Heights-Hot Springs area near Patrolling Point-15 in eastern Ladakh sector. The 2 sides have also completed verification of each others positions adapter pulling back troops from friction point: Govt Sources pic.twitter.com/rzu8jgPmv7
— ANI (@ANI) September 13, 2022
जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों के बीच 16वें दौर की सैन्य स्तर की बैठक 17 जुलाई 2022 को चुशुल मोल्दो में हुई थी। जहां दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन गई थी। जिसके बाद भारत और चीन ने बीते गुरुवार को ऐलान किया कि लद्दाख में पीपी -15 से विघटन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आखिकार 28 महीने चले लंबे गतिरोध के बाद भारतीय सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीछे हटी। भारत और चीन पहले पेंगोंग और फिर गोगरा जैसे संवेदनशील इलाके से पीछे हटे हैं।
क्या विवादित जगहों पर बनेंगे 'बर्फ जोन'
जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों ने तय किया है कि अब टकराव वाली जगहों का अस्थायी तौर पर हटाया जाएगा या नष्ट कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि क्या दोनों ही देश पीपी-15 इलाके में बर्फ जोन बनाएंगे। क्योंकि जहां बर्फ जोन होता है वहां पर किसी भी देश की सेना पेट्रोलिंग नहीं करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS