भारत चीन बॉर्डर: टकराव के बीच सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने किया लद्दाख का दौरा

लद्दाख और सिक्किम सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच शनिवार को भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे दौरा करने पहुंचे। अभी हाल ही में भारत और चीन के बीच सीमा पर टकराव की स्थिति पैदा हुई थी और वहीं दूसरी तरफ पैंगोंग त्सो झील के पास भारत के सड़क निर्माण से चीन आपत्ति जता रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक , सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को लद्दाख का दौरा किया। यहां उन्होंने टॉप फील्ड कमांडरों के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया।
वहीं दूसरी तरफ भारत चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना को अलर्ट कर दिया गया है। बीती 5 मई को दोनों देशों के बीच टकराव हुआ था। जिसमें 12 सैनिक घायल हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर टकराव को कम करने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच सेना प्रमुख ने सीमा का दौरा किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लद्दाख में चीन के साथ भारतीय सेना के साथ तीन जगहों पर टकराव हुआ। जिसमें 300 सैनिक आमने-सामने आ गए थे। चीन अपना दावा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ दिन पहले ही चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर अपने टेंट लगाए थे। जिसके बाद सेना ने चेतावनी दी थी और इसके बाद भारतीय सेना ने अलर्ट जारी करते हुए अपनी गश्ती बढ़ा दी थी।
इस बढ़ते तनाव के बीच भारत और चीन दोनों के अधिकारियों ने इस मसले का हल निकालने की कोशिश की। लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है।टकराव के बाद भारत और चीन दोनों ने अपने सैनिकों की तादाद इन इलाकों में बढ़ा दी है। यहां पिछले दो हफ्ते से टकराव बना हुआ है। इसे लेकर ब्रिगेड कमांडरों की फ्लैग मीटिंग भी हुई, लेकिन बेनतीजा रही। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भी भारत की सीमा विवाद पर चीन का समर्थन नहीं किया है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS