भारत चीन सीमा विवाद: रक्षा मंत्रालय का बड़ा बयान, एलएसी पर चीन की गतिविधियां हो रही आक्रमक, लंबे वक्त तक चलेगा तनाव

भारत चीन के बीच सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर कुछ डॉक्यूमेंट जारी किए हैं। जिसमें कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ लंबे समय तक गतिरोध चल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर गलवान घाटी का जिक्र करते हुए कई दस्तावेज शेयर किए थे। जिसमें 15 जून 2020 को हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों का जिक्र भी किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रालय ने कहा भारत और चीन के बीच गतिरोध लंबे वक्त तक चल सकता है।चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी भारत के साथ तनाव कम करने के लिए काम नहीं कर रहा है। अपने डॉक्यूमेंट को बीपी 4 अगस्त को रक्षा मंत्रालय में लेने जारी किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय मंत्रालय ने इन दस्तावेजों में भारत चीन के बीच हुई कोर कमांडरों की बैठक के बारे में भी जानकारी दी है कोर कमांडर लेवल फ्लैग मीटिंग के बारे में पूरी तरह से बताया गया है कि किस तरह से भारत चीन के बीच सेनाओं को पीछे करने के लिए रजामंदी हुई है और किस तरह से भारत और चीन दोहे अपनी सेना को हटाने के लिए राजी हो गए थे
इसी दौरान मंत्रालय ने साफ कहा कि चीन के द्वारा एकतरफा आक्रामकता से उत्पन्न पूर्वी लद्दाख में स्थिति संवेदनशील थी। इस वजह से करीबी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पड़ी थी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS