भारत चीन सीमा विवाद: गलवान घाटी में बिहारी रेजिमेंट ने चीनी सैनिकों को ऐसे दिया था खदेड़

पूर्वी लद्दाख के गलवान नदी के पास हुई भारत और चीनी सैनिकों के बीच की झड़प में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। चीन और भारत के कमांडर ऑफिसर के बीच हुई बातचीत के बाद पोस्ट का जायजा लेने के लिए बिहार रेजिमेंट के 16 जवान गए थे।
जहां पर जवानों ने देखा कि वहां पर चीनी पोस्ट के सैनिक तैनात हैं। तभी बिहार रेजिमेंट के जवानों ने चीनी सैनिकों से वापस जाने के लिए कहा तो उन्होंने जाने से मना कर दिया।
इसकी जानकारी भारतीय जवानों ने अपने सीनियर अधिकारी को दी। लेकिन तब तक चीनी पोस्ट में 10 से 15 लोग थे। जैसे ही भारतीय जवान दोबारा वापस उस पोस्ट पर पहुंचे। तो उनकी संख्या 300 पहुंच गई थी। वही उनके हाथ में नुकीले पत्थर, रोड थे। इसी को देखते हुए भारतीय सेना अलर्ट हो गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची दोनों सेनाओं के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ते हुए पीछे तक ले गए। इस झड़प के दौरान सेना के 20 जवान शहीद हो गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी सैनिक पहले से ही घात लगाए बैठे थे और जैसे ही 16 बिहार रेजिमेंट के सीईओ हवलदार पलानी पर हमला हुआ। तो भारतीय जवानों को गुस्सा आ गया और उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस झड़प के दौरान 40 चीनी सैनिक घायल हुए और 5 की मौत हो गई।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS