भारत चीन सीमा विवाद: लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके में चीन ने अपनी फौज की संख्या बढ़ाई

भारत चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके में चीन ने सेना की तैनाती कर दी है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिण में ऑप्टिकल फाइबर केबल का एक नेटवर्क लगा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सीमा पर लगातार अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा कर रहा है। ऐसे में दो भारतीय अधिकारियों ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिण में ऑप्टिकल फाइबर केबल का एक नेटवर्क बिछा रहा है। जिससे पता चलता है कि वे वहां गतिरोध को हल करने के उद्देश्य से बातचीत कर रहे हैं।
हाल ही में लद्दाख में पांगोंग त्सो झील के दक्षिण में स्पॉट किया गया है। राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध पर संसद में बयान दिया। लोकसभा में राजनाथ सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि चीन दोनों देशों के बीच खींची सीमा को मान्यता नहीं देता है। हम 1960 के दशक में प्रचलित सीमा रेखा का पालन कर रहे हैं।
लेकिन चीन अब इस पर सहमत नहीं है और कहता है कि दोनों पक्षों के पास इस रेखा के अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। लद्दाख में चीन लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर के अवैध कब्जे में है। इसके अलावा 1963 के तथाकथित चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते के तहत पाकिस्तान ने अवैध रूप से 1 लाख 80 हजार वर्ग किमी का इलाका सीज किया। राजनाथ सिंह ने हाल ही में मास्को में अपने चीनी समकक्ष जनरल वेई फेंग से मुलाकात की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS