चीन से तनाव के बीच भारत को मिलेंगे 6 राफेल, 150 किमी तक के निशाने पर किया जा सकेगा सीधा अटैक

चीन से तनाव के बीच भारत को मिलेंगे 6 राफेल, 150 किमी तक के निशाने पर किया जा सकेगा सीधा अटैक
X
चीन से जारी विवादों के बीच भारत को फ्रांस से 6 राफेल फाइटर जेट मिलने वाले हैं। ये फाइटर जेट जुलाई के अंत तक ही भारत को मिल जाएंगे।

चीन से जारी विवादों के बीच भारत को फ्रांस से 6 राफेल फाइटर जेट मिलने वाले हैं। ये फाइटर जेट जुलाई के अंत तक ही भारत को मिल जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस फाइटर जेट में 150 किमी तक अटैक करने वाली मीटियर मिसाइल भी रहेगी। इससे भारत की ताकत में बढ़ोत्तरी होगी।

कुछ ही दिनों में हो सकेंगे मिशन में शामिल

जानकारी के अनुसार, इस समय फ्रांस में पायलटों की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग पूरी होते ही ये जेट भारत को मिल जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक ये राफेल जेट भारत पहुंच जाएंगे। साथ ही इन्हें जल्दी ही किसी मिशन में भी शामिल किया जा सकेगा।

17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर का होगा चयन

मिली जानकारी के अनुसार, ज्यादा संख्या में ये जेट भारत आ सकते हैं। इसके लिए 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर का चयन किया जाएगा जो पहला राफेल उड़ाएंगे। उनके साथ फ्रांसीसी पायलट भी मौजूद रहेगा।

इन फाइटर जेट को फ्रांस से मिडिल ईस्ट लाया जाएगा। फिर वहां से भारत के लिए उड़ान भरा जाएगा। राफेल की पहली री-फ्यूलिंग फ्रांस और मिडिल ईस्ट के बीच फ्रांसीसी एयरक्राफ्ट द्वारा की जाएगी। इसके अलावा दूसरी री-फ्यलिंग इंडियन एयरफोर्स के द्वारा मिडिल ईस्ट और भारत के बीच की जाएगी।

36 राफेल की है डील

बता दें कि भारत को फ्रांस से 36 राफेल मिलने वाले हैं। ये डील सितंबर 2016 में 60 हजार करोड़ रुपये में की गई थी। उस समय डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ अभी के एयर चीफ मार्शल बीएस भदौरिया थे।

Tags

Next Story