भारत-चीन सीमा विवाद: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, चीन ने कर्नल को मारा तो दूसरे ऑफिसर ने गोली मारने का आदेश क्यों नहीं दिया

भारत-चीन सीमा विवाद: भारत-चीन के हिंसक झड़प के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं। गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर राहुल गांधी ने सवाल किया था कि निहत्थे जवानों को मरने के लिए क्यों भेजा था। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सवाल किया है कि जब चीन ने कर्नल को मार दिया तो वहां उपस्थित दूसरे ऑफिसर ने गोली चलाने का आदेश क्यों नहीं दिया?
हिंदी-चीनी भाई-भाई का रिश्ता हो गया खत्म
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारे समय में भारतीय सैनिकों में बहुत गुस्सा था। अगर ऐसा हमारे समय में हुआ होता, या मैं वहां होता तो तुरंत गोली चलाने का आदेश दे देता। हि्ंदी चीनी भाई-भाई वाला रिश्ता अब खत्म हो गया है। अगर वो एक मारेंगे तो हम तीन मारेंगे। सरकार को ये आदेश देना चाहिए था कि एक जान के बदले में भारतीय सैनिक तीन चीनी फौजियों को मार गिराए।
गोलियां क्यों नहीं चलाई
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मंत्रालय ने पहले कहा था कि भारतीय सैनिक निहत्थे थे। लेकिन 48 घंटे बाद मंत्रालय ने बोला कि सैनिकों के पास हथियार थे। मेरा सवाल सिर्फ इतना है कि चीन ने जब हमारे कर्नल को मार दिया तो वहां मौजूद सैनिकों ने गोलियां क्यों नहीं चलाई? अगर उन्होंने गोलियां नहीं चलाई तो वहां मौजूद दूसरे ऑफिसर ने गोली चलाने का आदेश क्यों नहीं दिया?
हम किसी से कम नहीं है
कैप्टन ने कहा कि हम किसी से कम नहीं है। 60 सालों से बातचीत चल रही है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। अब हमें तैयार रहना चाहिए। अगर चीन के पास न्यूक्लियर पावर है तो हमारे पास भी है। हम हर तरीके से चीनी को जवाब देने में सक्षम हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS