भारत और चीन में कौन है बेहतर, यहां जानें

भारत और चीन की गिनती दुनिया के सबसे बड़े देशों में की जाती है। बांग्लादेश के बाद चीन ही है जिसकी भारत के साथ सबसे लंबी सीमा है। जहां भारत और बांग्लादेश के बीच 4 हजार 96 किमी लंबी सीमा है, वहीं भारत और चीन के बीच की सीमा की लंबाई 3 हजार 488 किमी है।
जानकारी के अनुसार, 1980 में भारत और चीन के बीच कुछ खास अंतर नहीं था। उस समय चीन की जीडीपी अगर 191 अऱब डॉलर थी, तो भारत की 186 अरब डॉलर। लेकिन अब वक्त बदल गया है। इन 40 सालों में भारत और चीन के बीच एक बड़ा अंतर आ गया है। आइए जानते हैं कि अब भारत और चीन में कौन ज्यादा बेहतर हो गया है।
1. जनसंख्या की दृष्टि से : जनसंख्या की दृष्टि से भारत और चीन के बीच ज्यादा फासला नहीं है। भारत की जनसंख्या अगर 138.72 करोड़ है तो चीन की आबादी 139.27 करोड़। लेकिन शिक्षितों की संख्या में चीन भारत से बहुत बेहतर है। चीन की 97 प्रतिशत आबादी (135.56 करोड़) शिक्षित है, वहीं भारत की केवल 76.36 करोड़ आबादी ही शिक्षित है।
2. जीडीपी : आज चीन की जीडीपी भारत से काफी बेहतर हो गई है। इस समय चीन की जीडीपी 1 हजार 15 लाख करोड़ है, जबकि भारत की जीडीपी केवल 147.79 लाख करोड़ ही है।
3. बजट में भी चीन आगे : न सिर्फ जीडीपी, बल्कि बजट में भी चीन हमसे काफी आगे है। बता दें कि भारत के मुकाबले चीन का बजट 8 गुना ज्यादा है। जहां भारत का बजट 30.42 लाख करोड़ रुपये का है, तो वहीं चीन का बजट 258.40 लाख रुपये का है।
4. रोजगार : रोजगार के क्षेत्र में भी चीन भारत से बहुत आगे है। जहां चीन में बेरोजगारी दर 2017-18 के अनुसार 3.6 प्रतिशत है , तो वहीं भारत में यह दर 6.1 प्रतिशत है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक चीन के पास 78.08 करोड़ श्रमिक मौजूद हैं, जबकि भारत के पास केवल 36.25 श्रमिक ही मौजूद हैं।
5. एरिया : एरिया की दृष्टि से बात करें तो चीन भारत से तीन गुना ज्यादा बड़ा है। जहां भारत का कुल एरिया केवल 32.87 लाख वर्ग किमी है, तो वहीं चीन 95.96 लाख वर्ग किमी में फैला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS