भारत-चीन सीमा विवाद: चीन के इस अफसर ने ली है कई भारतीय सैनिकों की जान, डोकलाम विवाद में भी यही था शामिल

भारत-चीन सीमा विवाद: गलवान में 15 जून को हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। ये सैनिक चीन के सैनिकों से सिर्फ बात करने गए थे, जब धोखे से चीन ने हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार, हमले का आदेश देने वाला अफसर वही है जिसने डोकलाम विवाद को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए या चीनी सेना) का है सीनियर कमांडर
अमेरिका खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कमांडर झाओ जोंग्की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सबसे सीनियर कमांडर है। इसकी मानसिका चीन को भारत और अमेरिका से बेहतर समझने की है। इसका कहना है कि चीन को किसी के भी सामने झुकने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा वो भारत को सबक भी सिखाना चाहता है।
अपनी ताकत का एहसास दिलाने की कोशिश
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत को अपनी ताकत का एहसास दिलाना चाहता था, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया। भारत और चीन के संबंध अब पहले जैसे नहीं रहेंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत और अमेरिका के संबंध पहले से भी बेहतर होंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति को भी इस हमले के आदेश की जानकारी होगी। लेकिन वो इस मामले में कितने सम्मिलित हैं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS