भारत चीन विवाद: जानें कहां है ब्लैक टॉप पोस्ट, भारतीय जवानों ने फेंके चीनी सामान

भारत चीन विवाद: जानें कहां है ब्लैक टॉप पोस्ट, भारतीय जवानों ने फेंके चीनी सामान
X
भारत और चीन सीमा पर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों 29 और 30 अगस्त की रात को चीनी सैनिकों ने ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की। जिसे भारतीय जवानों ने नाकामयाब कर दिया।

भारत और चीन सीमा पर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों 29 और 30 अगस्त की रात को चीनी सैनिकों ने ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की। जिसे भारतीय जवानों ने नाकामयाब कर दिया। पूर्वी लद्दाख में चीन अपने लगातार पैर पसार रहा है। इस दौरान भारतीय सेना की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स ने कब्जा जमाया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भारतीय सीमा में घुसकर ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा जमाना चाहता था। जिसको लेकर उसने बीते 2 दिन पहले आधी रात को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की और उसे सेना ने नाकामयाब कर दिया। फिलहाल, ब्लैक टॉप पोस्ट पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के कैमरे और सर्विलांस को उखाड़ फेंका है।

जानकारी के लिए बता दें कि चीन भारत पर नजर रखने के लिए लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। चीन भारत पर नजर रखने के लिए पेंगोग झील के किनारे पर स्थित ब्लैक टॉप पोस्ट पर अपने कैमरा और से रिलायंस लगा रहा था। जिसे भारतीय सेना ने समय रहते हमला बोल दिया। फिलहाल ब्लैक टॉप उससे चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा ने खदेड़ दिया है और वही कैमरे और सर्विलांस सिस्टम को भी वहां से हटा दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक टॉप पोस्ट भारतीय सीमा के अंदर है। जिस पर आज तक किसी भी देश ने कब्जा नहीं किया है। लेकिन, अब चीन अपने नापाक हरकत दिखाते हुए इस पर कब्जा करना चाहता था। जिसे भारतीय सेना ने खत्म कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस चोटी पर कब्जे के साथ ही भारत ने एक बड़ी रणनीतिक बढ़त हासिल कर ली है।

जानकारी के लिए बता दें कि चीन लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में लगा हुआ है। इससे पहले बीते दिनों भारत और चीनी सैनिकों के बीच एक बड़ी भिड़ंत हुई थ। जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे और 100 से ज्यादा चीनी सैनिक घायल हुए थे।

Tags

Next Story