India China Dispute: पैंगोंग झील पर बड़ी कार्रवाई, भारत-चीन सेनाओं के बीच बनी पीछे हटने पर सहमति

India China Dispute: पैंगोंग झील पर बड़ी कार्रवाई, भारत-चीन सेनाओं के बीच बनी पीछे हटने पर सहमति
X
पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिण और उत्तर तट पर चीनी और भारतीय सशस्त्र बलों ने एक साथ विघटन शुरू कर दिया है।

भारत और चीन के बीच पैंगोग झील को लेकर एक बड़ी खबर समने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पैंगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी किनारे से डिसएंगेजमेंट शुरू हो गया है। यानी भारत-चीन दोनों सेनाओं के बीच सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिण और उत्तर तट पर चीनी और भारतीय सशस्त्र बलों ने एक साथ विघटन शुरू कर दिया है। ऐसे में अब दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने पर सहमत हो गई हैं।

राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा कि चीन और भारत के बीच कमांडर स्तरीय बातचीत के नौवें दौर में सहमति बनी है। जिसके बाद डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया हो रही है। चीनी और भारतीय सशस्त्र बलों की सीमावर्ती इकाइयों ने 10 फरवरी पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण बैंक से डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया को शुरू किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और चीनी सैनिकों को पिछले साल मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में एक सीमा विवाद के बाद तैनात कर दिया गया था। जिसके बाद अब चीन और भारत की सीमा पर सैनिक पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने का काम कर रहे हैं।

Tags

Next Story