भारत चीन सीमा विवाद पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, बोले पूरे देश को एकजुट होकर चीन को जवाब देना चाहिए

भारत चीन सीमा विवाद पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बड़ा बयान, बोले पूरे देश को एकजुट होकर चीन को जवाब देना चाहिए
X
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा, '15-16 जून को गलवान वैली में भारत के 20 साहसी जवानों ने सर्वोच्च कुर्बानी दी। देश के इन सपूतों ने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की। इस सर्वोच्च त्याग के लिए हम इन साहसी सैनिकों व उनके परिवारों के कृतज्ञ हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने सोमवार को चीन सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों और सीमा विवाद पर बयान दिया है। पूर्व पीएम ने मोदी सरकार से चीन को जवाब देने की अपील की है।लद्दाख सीमा विवाद में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि जवानों की शहादत बलिदान व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। यही समय है पूरे देश को एकजुट होकर इस दुस्साहस का जवाब देना चाहिए।

पूर्व पीएम आगे कहा कहा कि हाल ही में हमारे 20 जवानों ने गलवान घाटी में सर्वोच्च कुर्बानी दी। देश के इन सपूतों ने अपनी अंतिम सांस तक देश की रक्षा की। जवानों के इस सर्वोच्च त्याग के लिए हम इन साहसी सैनिकों व उनके परिवारों के कृतज्ञ हैं, लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि आज हम इतिहास के नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। केंद्र सरकार के फैसले और कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आकलन कैसे करें। जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके कंधों पर कर्तव्य का गहन दातित्व है। हमारे प्रजातंत्र में यह दायित्व प्रधानमंत्री का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शब्दों और ऐलानों के द्वारा देश की सुरक्षा एवं समारिक व भूभागीय हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सदैव बेहद सावधान होना चाहिए। चीन ने अप्रैल से लेकर आजतक गलवान घाटी और पैंगॉन्ग त्सो लेक में अनेकों बार जबरन घुसपैठ की है।

यही समय है जब पूरे देश को एकजुट होना है और संगठित होकर इस दुस्साहस का जवाब देना है। हम सरकार को आगाह करेंगे कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति और मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता।

Tags

Next Story