India-China: लद्दाख में LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच फायरिंग

India-China:  लद्दाख में LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच फायरिंग
X
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में इतना काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत और चीनी सैनिकों के बीच 1975 के बाद पहली बार फायरिंग हुई है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में इतना काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत और चीनी सैनिकों के बीच 1975 के बाद पहली बार फायरिंग हुई है।।इस दौरान भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात 10 पैंगोंग झील के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच फायरिंग हुई है। वहीं दूसरी तरफ चीन के ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, भारतीय सेना पर पैंगोंग झील के पास फायरिंग करने का आरोप लगाया है। चीन का कहना है कि सबसे पहले भारतीय सेना ने फायरिंग की है।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले चीन ने भारतीय क्षेत्र में फायरिंग का उल्लंघन किया है। जिसके बाद भारतीय सेना ने तोड़ जवाब दिया। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल सीमा पर स्तिथि पूरी तरह से नियंत्रण में है।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ सेना ने कहा कि 1975 के बाद पहली बार पूर्वी लद्दाख की एसी पर दोनों सेनाओं के बीच फायरिंग हुई। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थियेटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली की ओर से एलएसी पर ताजा हालात को लेकर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय सैनिकों की ओर से कथित 'उकसावे' की कार्रवाई की गई, जिससे चीनी सैनिकों की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने चीनी विदेश मंत्री से भी भारत में सीमा पर बढ़ रहे विवाद को लेकर कई घंटों चर्चा की। दोनों नेताओं ने कई घंटों तक अपने आला अधिकारियों के साथ बैठकर सीमा विवाद पर चर्चा की।

सेना के सूत्रों ने पुष्टि की कि वार्निंग शॉट्स फायर किए गए थे। चीन की नजर हमारे ब्लैक टॉप और हेल्मेट टॉप पर है। सीमा पर तैनात जवान तब से हाई अलर्ट पर है।

Tags

Next Story