India China Dispute: 1960 के बाद भारत-चीन के बीच हुए सभी खूनी विवाद, यहां पढ़ें पूरी Inside Story

भारत और चीन के बीच हमेशा से विवाद चलता ही आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों की राय एक-दूसरे से अलग होती है। दोनों देशों के बीच अब तक कई बार विवाद हो चुका है। 1962 में हुए भारत चीन युद्ध के बाद कई बार दोनों देशों के बीच युद्ध का जैसा माहौल बना है, गलवान घाटी में चला विवाद 6 महीने तक चला था।
भारत-चीन के बीच 1960 से लेकर 2022 तक का विवाद
1. 1960 से 1961 में भारत-चीन बॉर्डर पर गश्त करने वाले सैनिकों के बीच लगातार कई मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान कई बार भारतीय चौकियों पर हमले भी किए गए थे। उस वक्त हमारा देश गुलामी से आजाद ही हुआ था। इसके कारण से हमारे देश में सेना की ताकत सीमित थी। इस झड़प में कई भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए थे।
2. 20 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन के बीच पहली बार आमने-सामने का सबसे बड़ा युद्ध हुआ था। इस युद्ध में दोनों देशों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। युद्ध में चीन ने भारत को मात देकर भारत के अक्साई चिन के लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर अपना कब्जा जमा लिया था। 1 महीने 1 दिन तक चलने वाले इस युद्ध में भारत के कुल 1,383 सैनिक शहीद हुए, जबकि चीन के 722 सैनिक मारे गए।
3. भारत-चीन के बीच 1962 के युद्ध के बाद अगली झड़प 1967 में हुई थी। जिसमें भारत ने चीनियों को रौंद दिया। सिक्किम तिब्बत बॉर्डर पर भारत ने चीन को करारा जवाब दिया था। इस मुठभेड़ में चीन के 400 सैनिक मारे गए, जबकि भारत के 80 सैनिक शहीद हुए थे।
4. भारत-चीन के बीच अगला विवाद 1975 में हुआ। इस दौरान चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तुरुंग ला में पेट्रोलिंग कर रहे भारतीय जवानों पर हमला किया था। हमले में भारत के 4 जवान शहीद हो गए थे।
5. 1975 के बाद भारत-चीन के बीच कई छोटी-मोटी झड़प हुईं। लेकिन उसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। भारत-चीन के बीच अगली बड़ी झड़प 2017 में हुई थी। इस दौरान चीन अवैध तरीके से भारत के इलाके में सड़क निर्माण कर रहा था। लेकिन भारतीय सेना ने उसे रोक दिया। इस दौरान डोकलाम में दोनों देशों की सेनाएं पूरे 75 दिनों तक आमने-सामने रही थीं।
6. इसके बाद साल 2020 में ऐसा विवाद हुआ, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहिद हो गए थे। लद्दाख के गलवान घाटी में चीन अवैध तरीके से पुल बना रहा था। जिसे भारतीय सेनाओं ने रोका था। इस झड़प में चीन के 38 सैनिक मारे गए थे, जबकि भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।
7: इसके बाद साल 2021 में गलवान में भी दोनों देशों के बीच तनाव रहा था। इसके बाद अब 9 दिसंबर 2022 के दिन करीब 600 चीनी सैनिक भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभालते हुए सभी सैनिकों को लाठी-डंडों से पीटकर भगा दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS