India China Conflict: संसद में करीब 3 मिनट तक चीन की चालाकी का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, बोले- हमारे जवानों ने चीनियों को खदेड़ा

India China Conflict: संसद में करीब 3 मिनट तक चीन की चालाकी का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, बोले- हमारे जवानों ने चीनियों को खदेड़ा
X
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग विवाद पर आज संसद में भाषण दिया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय सैनिकों की खुलकर प्रशंसा की और चीनी सैनिकों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

तवांग विवाद देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 9 दिसंबर को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तवांग के यांगत्से में करीब 600 चीनी सैनिकों ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना ने सभी चीनी सैनिकों को लाठी-डंडे मारकर उन्हें वापस खदेड़ दिया था। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद में करीब 3 मिनट तक बयान दिया। पूरी घटना के बारे में देश को जानकारी दी।

तवांग विवाद पर राजनाथ सिंह ने क्या कहा

13 दिसंबर को राजनाथ सिंह ने तवांग विवाद का जिक्र करते हुए संसद में भाषण दिए। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2022 को PLA सैनिकों ने तवांग में LAC के नियमों का उल्लंघन किया है। चीनी सैनिकों ने हमारे क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था। लेकिन भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को रोक दिया। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके कारण चीनी सैनिक अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि, इस घटना में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें आई हैं। लेकिन इस दौरान हमारे किसी भी सैनिक की मौत नहीं हुई है और न ही किसी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकल कमांडर ने 11 दिसंबर को चाइनीज काउंटर पार्ट के साथ फ्लैग मीटिंग की। इस दौरान मीटिंग में चीन को ऐसी हरकत करने से मना करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उसे बता दिया गया कि ऐसी हरकत का अंजाम बुरा भी हो सकता है। हमारी सेनाएं भौमिक अखंडता को अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षित रखते हैं। विश्वास है कि यह संसद भारतीय सेनाओं की वीरता और साहस का सहयोग करेगा। हम चाहते हैं संसद बिना किसी संशय के भारतीय सेना के पराक्रम और क्षमता का अभिनंदन करेगी।

Tags

Next Story