India Corona Update: देश में 18,732 नए मामले आए सामने, 279 की गई जान

India Corona Update: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। आज लगातार सातवें दिन 25 हजार से कम मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे की बात करें तो 18,732 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 279 की कोरोना से मौत हुई है। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 21,430 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख 88 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 622 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 78 हजार पर आ गए। अब तक कुल 97 लाख 61 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 26 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 80 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में #कोरोना के 18,732 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,01,87,850 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2020
279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,622 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,78,690 है।
21,430 डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 97,61,538 हुई। pic.twitter.com/8WDSMqXgiu
वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है।
एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 10वां नंबर
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 10वां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS