India Coronavirus: कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो का जोरदार तंज, भारत में करोड़ों देवी-देवता हैं लेकिन कोई ऑक्सीजन की कमी पूरी नहीं

India Coronavirus: कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो का जोरदार तंज, भारत में करोड़ों देवी-देवता हैं लेकिन कोई ऑक्सीजन की कमी पूरी नहीं
X
कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बड़ी संख्या में लोग लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। उसमें कैप्शन देते हुए लिखा है भारत में 33 मिलियन देवी देवता हैं।

भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर फ्रांस की कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो ने निशाना साधा है। मैगजीन ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि यहाँ करोड़ देवी देवता हैं। लेकिन कोई भी ऑक्सीजन की कमी को पूरा नहीं कर पा रहा है। एक तरह से मैगजीन ने भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जोरदार तंज कसा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बड़ी संख्या में लोग लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। उसमें कैप्शन देते हुए लिखा है भारत में 33 मिलियन देवी देवता हैं। लेकिन कोई भी ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में सक्षम नहीं है। बता दें कि भारत में हिंदू मान्यता है कि हमारे 33 करोड़ देवी देवता हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि यह वही मैगजीन है। जिसने बीते दिनों मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाया था। हालांकि मैगजीन ने 33 करोड़ देवी देवताओं के जगत 33 मिलियन लिखा है। जिसका मतलब होता है 3.3 करोड़।

लेकिन उनके कहने का मतलब साफ है कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को संभालने में वहां की व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम दिख रही है। मैगजीन की तरफ से कार्टून को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस कार्टून को कई करोड़ लोगों ने देखा है और शेयर भी किया है। वहीं भारत के लोगों ने मैगजीन के कार्टून पर कड़ी आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे है। कई लोगों ने इसे भारत की स्वास्थ्य सेवा पर तंज की बजाय हिंदू समाज का मजाक उड़ाने वाला कार्टून करार दिया है।

Tags

Next Story