India Coronavirus Update: देश में कोविड-19 के मामले 99.56 लाख के पार, बुधवार को आए 24010 नए मामले

India Coronavirus Update: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,010 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.56 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 94.89 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक वायरस के कुल 99,56,557 मामले सामने आ चुके हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 24,010 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 99,56,558 हुई। 355 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,44,451 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2020
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,22,366 है। 33,291 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 94,89,740 हुई। pic.twitter.com/gpVcJuoVbc
वहीं 355 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,451 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 94,89,740 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.31 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 11 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,22,366 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.24 प्रतिशत है।
भारत में कोरोना वायरस का राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 95.31% हो गया है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19 pic.twitter.com/A7XqkApdNY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2020
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 दिसम्बर तक 15,78,05,240 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,58,960 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS