Qatar: कतर में 8 पूर्व नौसेनिकों की सजा पर भारत ने दायर की अपील, विदेश मंत्रालय ने कहा- कानूनी समर्थन जारी रखेंगे

Qatar: कतर की एक अदालत द्वारा पिछले महीने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद भारत की ओर से एक अपील दायर कर दी गई है। इसकी जानकारी आज गुरुवार को विदेश मंत्रालय दी है। बता दें कि अक्टूबर में, कतर की एक अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा सुनाई थी, जो एक साल से अधिक समय से देश में हिरासत में थे।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि फैसला गोपनीय है। प्रथम दृष्टया एक अदालत है जिसने निर्णय दिया, जिसे हमारी कानूनी टीम के साथ साझा किया गया। सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करते हुए अपील दायर की गई है। हम कतर अधिकारियों के संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें 7 नवंबर को आठ भारतीयों के साथ कांसुलर एक्सेस का एक और दौर मिला। हम परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत इस मुद्दे पर कतर के अधिकारियों के संपर्क में है। हम सभी कानूनी और कांसुलर समर्थन देना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक अपील दायर की गई है। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही सभी आठ भारतीयों के परिवार वालों से मुलाकात कर चुके हैं।
ये है मामला
बता दें कि इस साल अप्रैल में कहा गया था कि भारतीय एजेंसियां हिरासत में लिए गए भारतीयों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं। वे कथित तौर पर डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ कर्मचारी थे। वह बौनी पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक संवेदनशील परियोजना पर काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समूह पर जासूसी का आरोप लगाया गया है, उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा फंसाया गया है।
यह भी पढ़ें:- Qatar: कतर में 8 पूर्व नौसेना कर्मियों को सुनाई मौत की सजा, भारत ने कहा- गहरा झटका
हिरासत में लिए गए लोगों में कैप्टन नवतेज सिंह गिल, बीरेंद्र कुमार वर्मा, सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, पूर्णेंदु तिवारी, सुगुनाकर पकाला, संजीव गुप्ता और नाविक रागेश शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS