Aditya L1 Mission: आदित्य-एल1 ने शुरू किया डेटा इकट्ठा करना, इसरो ने दिया बड़ा अपडेट

Aditya L1 Mission: आदित्य-एल1 ने शुरू किया डेटा इकट्ठा करना, इसरो ने दिया बड़ा अपडेट
X
Aditya L1 Mission: इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने डेटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी ट्विटर पर इसरो ने साझा की है। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...

Aditya L1 Mission: भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। पृथ्वी से 50,000 किमी दूर पहुंचे आदित्य एल-1 ने अपना काम शुरू कर दिया है। आदित्य एल-1 ने पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलने से एक दिन पहले सोमवार यानी आज सुप्रा थर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (STEPS) उपकरण का उपयोग करके वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी ट्विटर पर इसरो ने साझा की है।

इसरो ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि STEPS उपकरण के सेंसर ने धरती से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल, आयनों और इलेक्ट्रॉनों को मापना शुरू कर दिया है। STEPS को पीआरएल (PRL) द्वारा अहमदाबाद में सेक (SAC) के समर्थन से विकसित किया गया था। STEPS में छह सेंसर शामिल हैं, यह अलग-अलग दिशाओं में जांच करता है। साथ ही, इसरो ने कहा कि STEPS सेंसर 10 सितंबर को ही सक्रिय हो गए थे, जब पृथ्वी के चारों ओर इसकी कक्षा 50,000 किमी से अधिक हो गई थी। उपकरण की सही जांच के बाद ग्राउंड स्टेशनों ने डेटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इस खास उपकरण का काम जब तक जारी रहेगा, जब तक मिशन निर्धारित एल1 बिंदु तक नहीं पहुंच जाता।

आदित्य एल-1 मिशन को किया गया था लॉन्च

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ ही दिनों बाद 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से एक रॉकेट (पीएसएलवी-सी57) का इस्तेमाल करके आदित्य-एल1 को लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान इस समय 256 किमी x 121,973 किमी की कक्षा में पृथ्वी के चारों ओर घूम रहा है। मंगलवार की सुबह, इसके पृथ्वी की कक्षा छोड़ने और लैग्रेंज 1 बिंदु की ओर बढ़ना शुरू करने का कार्यक्रम है।

Tags

Next Story