India Japan News: दो दिनों की यात्रा पर भारत पहुंचे जापान PM Fumio Kishida, पीएम मोदी से की मुलाकात, हो सकता है बड़ा ऐलान!

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japan PM Fumio Kishida) भारत पहुंच चुके हैं। वह दो दिनों की यात्रा पर यहां आए हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान पीएम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जापान के पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
#WATCH | Japanese Prime Minister Fumio Kishida meets PM Narendra Modi at Hyderabad House in Delhi. pic.twitter.com/JUGj5NN5AX
— ANI (@ANI) March 19, 2022
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी और पीएम फुमियो किशिदा के बीच होने वाली बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है। जापान मीडियी के मुताबिक, अगले पांच साल में जापान भारत में कितना निवेश करेगा। इसको लेकर ऐलान किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में 42 अरब डॉलर यानी 5 ट्रिलियन येन का निवेश जापान कर सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पूर्व जापान पीएम शिंजो आबे ने 2014 में भारत दौरे के दौरानअगले पांच सालों के लिए भारत में 3.5 ट्रिलियन येन का निवेश किया था। इसमें जापान से भारत के शहरी बुनियादी ढांचे और हाई स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना शामिल है। वहीं अब 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में जापान की ओर से सार्वजनिक निजी वित्त पोषण योजना का भी ऐलान हो सकता है।
जापान भारत को अपने शहरी बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए निवेश कर रहा है। इसके अलावा जापान की मदद से भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना का काम जारी है। आपको मालूम हो कि किशिदा ने 4 अक्टूबर को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पीएम बनने के बाद भारत में उनका यह पहला दौरा होगा। जहां दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS