इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2020: देश में 156 जवानों पर एक लाख लोगों की जिम्मेदारी, कई राज्यों में हालात खराब

इंडिया जस्टिस की ताजा रिपोर्ट में देश की आबादी पर किसने फीसदी पुलिसकर्मियों का जिम्मा है। इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की एक लाख आबादी पर सिर्फ 156 जवान सुरक्षा करते हैं।
टाटा ट्रस्ट ने इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2020 में कहा है कि सभी राज्यों की न्याय करने की क्षमता का आकलन किया गया तो पता चला कि देश में एक जवान पर 641 लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बनती है। दुनिया के अंदर भारत जनसंख्या के मामले में दूसरी नंबर पर है। ऐसे में भारत में हर एक लाख की आबादी पर औसतन 156 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों की संख्या और देश के लोगों की जनसख्या का आकलन किया गया। जिसमें पता चला कि एक लाख आबादी पर 195 जवान तैनात रहते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक, कई राज्यों में तो हालात और भी बुरे हैं। अगर बिहार जैसा राज्य की बात करें तो वहां पर आंकड़ा और भी अलग दिखता है। बिहार जैसे राज्य में 76 पुलिसकर्मियों पर एक लाख लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
इंडिया जस्टिस की रिपोर्ट बताती है कि हर राज्य में जेल, पुलिस, कोर्ट और कानून मदद के लिए काम करने वालों के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है। वहीं बीते तीन साल के अंदर देश के कई राज्यों में सुरक्षाकर्मियों की बहारी हुई है। दिल्ली में तो आकंड़े एक रिपोर्ट के अच्छे हैं। जबकि महाराष्ट्र और पंजाब में पुलिस की रैंकिग खराब दिखी है। राष्ट्रीय स्तर पर कॉन्स्टेबल की बात करें तो 5 में से एक पद खाली रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS