Coronavirus India: 24 घंटे में 3275 नये केस दर्ज, 5 राज्यों से 82% नए संक्रमण हुए- टॉप पर है ये राज्य

Coronavirus India: 24 घंटे में 3275 नये केस दर्ज, 5 राज्यों से 82% नए संक्रमण हुए- टॉप पर है ये राज्य
X
देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3275 नये केस दर्ज किए गए हैं। आज सामने आये केसों में 82 प्रतिशत केस पांच राज्यों से सामने आए हैं।

भारत (India) में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3275 नये केस दर्ज किए गए हैं। आज सामने आये केसों में 82 प्रतिशत केस पांच राज्यों से सामने आए हैं। जिनमें राजधानी दिल्ली (Delhi) टॉप पर है। वहीं बीते 24 घंटे में 55 कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि 3010 मरीज ठीक हुए हैं। इसकी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,91,393 हो गई है।

दिल्ली में 41.34 प्रतिशत केस दर्ज

24 घंटों में 5 राज्यों में आए नये केसों में सबसे अधिक केस दर्ज करने के मामले में दिल्ली नंबर एक पर है। दिल्ली में 1354, हरियाणा में 571, केरल में 386 मामले, उत्तर प्रदेश में 198 और महाराष्ट्र में 188 केस दर्ज किए गए हैं। 82.36 प्रतिशत इन पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिसमें अकेले दिल्ली 41.34 प्रतिशत नए संक्रमणों के लिए जिम्मेदार है।

एक दिन में 55 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटों में 55 मौतें हुई हैं। जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,23,975 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 210 का इजाफा होने के बाद देश कुल एक्टिव केस 19719 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3,010 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं। जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,25,47,699 हो गई है। देश में अब रिकवरी दर अब 98.74 प्रतिशत है।

24 घंटे में 13 लाख 98 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज दी गईं

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल वैक्सीन की 13,98,710 डोज दी गई हैं। जिसके बाद देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,89,63,30,362 हो गया है। जबकि एक दिन 3,27,327 नमूनों की जांच की गई है।

Tags

Next Story