बड़ी खबर: जम्मू कश्मीर में तीन जवानों की शहादत का भारत ने दिया करारा जवाब, 8 पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के नॉर्थ कश्मीर में एलओसी से सटे तीन सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इन शहीद जवानों का बदला लेने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के पार से संघर्षविराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के सात से आठ जवान को ढेर किया है। भारतीय सेना ने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी सेना के सैनिकों में से 2-3 पाकिस्तानी सेना विशेष सेवा समूह (एसएसजी) कमांडो शामिल हैं।
10-12 Pakistan Army soldiers injured in the Indian Army firing in which a large number of Pakistan Army bunkers, fuel dumps, and launch pads have also been destroyed: Indian Army sources https://t.co/a0i87hfJD8
— ANI (@ANI) November 13, 2020
जबकि भारतीय सेना की गोलीबारी में 10-12 पाकिस्तानी सेना के जवान घायल हो गए। इसके अलावा भारत की ओर से गोलीबारी में बड़ी संख्या में पाकिस्तान सेना के बंकर, ईंधन डंप और लॉन्च पैड भी नष्ट हो गए। भारतीय सेना के उच्चाधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बारामूला जिले के हाजीपीर इलाके में गोलीबारी की गई।
इसके अलावा तंगधार सेक्टर और गुरेज सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया।
#WATCH | 7-8 Pakistan Army soldiers killed, 10-12 injured in the retaliatory firing by Indian Army in which a large number of Pakistan Army bunkers, fuel dumps, and launch pads have also been destroyed: Indian Army Sources pic.twitter.com/q3xoQ8F4tD
— ANI (@ANI) November 13, 2020
इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की, मोर्टार दागे। जिसमें बीएसएफ एसआई राकेश डोवाल समेत सेना के दो अन्य जवान शहीद हो गए। वहीं, तीन स्थानीय लोग की भी मौत हो गई। जबकि एक अन्य नागरिक बुरी तरह से घायल हो गए है।
पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद सीमा से सटे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। बता दें 7-8 नवंबर की रात को माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसैपठ करने की कोशिश की गई थी। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।
साथ ही भारत ने अपने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।
पाकिस्तान की ओर से बढ़ता जा रहा सीजफायर का उल्लंघन
भारतीय सेना के स्रोतों ने बताया कि इस साल पाकिस्तान की ओर से 4,052 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जिसमें नवंबर में 128 और अक्टूबर में 394 संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। वहीं, पिछले साल 3,233 बार सीजफायर की रिपोर्ट दर्ज की गई थीं।
इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन बढ़ गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS