NCERT की किताबों में अब INDIA को 'भारत' लिखा जाएगा, पैनल के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) पैनल द्वारा एनसीईआरटी किताबों में INDIA के बजाय अब 'भारत' लिखा जाएगा। इस प्रस्ताव को पैनल के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक के अनुसार, नई एनसीईआरटी किताबों के नाम में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था, जिसे अब सबकी सहमति से स्वीकार कर लिया गया है।
NCERT Committee recommends replacing India with 'Bharat' in all school textbooks. pic.twitter.com/prFn1s5wGZ
— ANI (@ANI) October 25, 2023
NCERT: G20 डिनर इन्विटेशन में INDIA की जगह लिखा था भारत
यह चर्चा साल के शुरुआत में ही शुरू हो गई थी, इस पर जोर तब हुआ जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G20 डिनर इन्विटेशन कार्ड में प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया के नाम के जगह "भारत के राष्ट्रपति" लिखवाया था। इसके बाद से ही राजनितिक विवाद शुरू हो गया।
क्या कहता है संविधान
INDIA का नाम भारत होना चाहिए या नहीं, इस विवाद के बीच आखिर भारत का संविधान क्या कहता है। संविधान के अनुच्छेद 1(1) में हमारे देश का नाम 'इंडिया अर्थात भारत जोकि राज्यों का एक संघ होगा' कहा गया है। इसको लेकर विवाद जी20 की बैठक के बाद से ही तेज हो गया।
NCERT: प्रधानमंत्री की नेम प्लेट पर लिखा गया था भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेम प्लेट पर 'भारत' प्रदर्शित किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों को शेयर किया गया था, जिसमें पीएम मोदी द्वारा शिखर सम्मेलन में अपना उद्घाटन भाषण देते समय 'भारत' प्रदर्शित करने वाला एक प्लेकार्ड दिखाया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS