8 अक्टूबर को ही क्यों मनाते हैं वायुसेना का स्थापना दिवस, जानने के लिए यहां पढ़ें

भारतीय वायुसेना आज अपनी 88वीं वर्षगांठ का जश्न मना रही है। इस मौके पर आज हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के विमान अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। वर्ष 1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल वायुसेना 88वीं वर्षगांठ मना रही है। हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड में विभिन्न विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि आज की परेड में राफेल विमान भी हिस्सा लेगा। जिस पर आज सभी की निगाहें रहेंगी।
एयर फोर्स का इतिहास
भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर, 1932 को हुआ था। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स के वायुयान ने अपनी पहली उड़ान 1 अप्रैल, 1933 को भरी थी। उस समय इसमें RAF द्वारा प्रशिक्षित छह अफसर और 19 हवाई सिपाही (शताब्दिक तौर पर वायुयोद्धा) थे। बताया जाता है कि भारतीय वायु सेना की स्थापना ब्रिटिश साम्राज्य की वायु सेना की एक इकाई के तौर पर हुई थी। दि्वतीय विश्व युद्ध के दौरान इसके नाम में रॉयल शब्द जोड़ा गया था लेकिन स्वतंत्रता मिलने के बाद 1950 में हटा दिया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS