एनसीसी महिला कैडेट के साथ पोर्न वीडियो शेयर करने वाले मेजर जनरल को किया जाएगा कोर्ट मार्शल

भारतीय सेना (Indian Army) में नियुक्त मेजर जनरल (Major General) को सेना से कोर्ट मार्शल (Court Martial) किया जाएगा। मेजर जनरल के ऊपर एनसीसी कैडेट लड़कियों के साथ पोर्न वीडियो (Porn Video) साझा करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल को देश के पश्चिमि भाग में तैनात किया गया था। जहां एनसीसी महिला कैडेट (NCC Girl Cadet) की देखभाल उनकी जिम्मेदारी थी। आर्मी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक उन्होंने अपनी पोस्टिंग के दौरान महिला कैडेट के साथ पोर्न वीडियो साझा की।
जिस महिला कैडेट के साथ आरोपी मेजर जनरल ने वीडियो शेयर किया था। उसने मेजर जनरल के खिलाफ उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी मेजर जनरल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए गए। आरोपी अधिकारी जल्दी ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। लेकिन उनके ऊपर आर्मी एक्ट के सेक्शन 123 लगाया जाएगा। जिसके तहत सेवानिवृत्त होने के बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
Maj Gen shares porn clips with girl cadets, set to face court-martial
— ANI Digital (@ani_digital) October 31, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/BR1350gvMz pic.twitter.com/JtyDcs8iwO
पिछले कुछ वर्षों में जनरल विपिन रावत के आर्मी चीफ का पद संभालने के बाद भारतीय सेना में नैतिक मर्यादा और एडल्ट्री के मामलों को गंभीरता से लिया जाने लगा है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने लगी है। हाल ही में भारतीय सेना के एक अन्य मेजर जनरल के पद पर तैनात अधिकारी को महिला अधिकारी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद कोर्ट मार्शल किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS