भारत ने ड्रैगन को गलवान घाटी में तिरंगा फहराते हुए दिया मुंहतोड़ जवाब, चीन का प्रॉपेगैंडा Expose

लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी (Galwan Valley) एक बार फिर से सुर्खियों में है। भारतीय सेना ने नए साल के मौके पर लद्दाख की गलवान घाटी में तिरंगा फहराया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने नए साल की पूर्व संध्या पर गलवान में तिरंगा फहराया। नए साल के मौके पर चीनी सैनिकों ने इसी जगह पर अपना झंडा दिखाया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में चीन ने गलवान घाटी में अपना झंड़ा फहराने का दावा करने वाला वीडियो जारी किया था। लेकिन उसके बाद अब भारत ने गलवान में तिरंगा फहराने का वीडियो जारी किया है। इससे ये तो तय है कि चीन का यह वीडियो गलवान का तो नहीं है। चीन के वीडियो को लेकर कई राजनेताओं ने सवाल उठाए थे।
Indian Army unfurls national flag in Galwan valley on New Year
— ANI Digital (@ani_digital) January 4, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/X2GjIw5CZt#IndianArmy #GalwanValley #NewYear pic.twitter.com/7xHZVX1YO7
इससे पहले, मीडिया ने बताया कि चीनी सरकार ने नए सीमा कानून को लागू करने से दो दिन पहले अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश में 15 स्थानों का नाम बदलने की मांग की थी। भारत सरकार ने इसको लेकर कहा कि उसने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम अपनी भाषा में करने का प्रयास करने की रिपोर्ट देखी है और कहा कि सीमावर्ती राज्य हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा।
वायरल वीडियो में कहा जा रहा था कि चीनी सेना ने गलवान में उसी जगह चीनी झंडा फहराया जहां हिंसा हुई थी। एएनआई को जारी की गई तस्वीरों को चीन के प्रतिष्ठित मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने 1 जनवरी को शेयर किया था। वीडियो में, चीन गलत सूचना फैलाने की कोशिश करता है कि उसका गलवान घाटी पर नियंत्रण है। हालाँकि, अब नई तस्वीरें चीन की सरकार का भंडाफोड़ कर रही हैं, चीन ने पहले दावा किया था कि यह वीडियो नए साल का है और जिस जगह पर झंडा फहराया जा रहा है वह गलवान घाटी का है, जहां जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS