Big Breaking: भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप पर लगाए प्रतिबंध, देखें पूरी लिस्ट

Big Breaking: भारत सरकार ने 118 मोबाईल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप्स में PUBG का भी नाम शामिल है। भारत सरकार ने कहा है कि ये ऐप भारत की रक्षा प्रणाली को खतरा पहुंचा रहे थे।
ये ऐप भी शामिल
भारत सरकार ने 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि ये ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक हैं। इसके अलावा ये ऐप भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को भी खतरे में डाल सकते हैं।
जानकारी मिली है कि सरकार द्वारा बैन किए गए इन ऐप्स में PUBG मोबाइल नॉर्डिक मानचित्र, लिविक (Livik), पबजी मोबाइल लाइट (PUBG MOBILE LITE), वी-चैट (WeChat) वर्क और WeChat रीडिंग भी शामिल है।

जारी किया प्रेस रिलीज
भारत सरकार ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि Information Technology Act के सेक्शन-69A के तहत भारत सरकार देश में 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा रही है। भारत सरकार को जानकारी मिली थी कि ये ऐप देश की रक्षा प्रणाली और संप्रभुता के लिए हानिकारक हैं।
भारत सरकार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस मामले में कई शिकायतें मिली थी। इसमें कहा गया था कि ये ऐप गलत तरीके से भारतीय यूजर का डाटा चुराकर दूसरे देशों को देते हैं।

सुरक्षा के लिए उठाए कदम
भारत सरकार ने कहा है कि देश की रक्षा के लिए उठाए गए इस कदम से भारत के करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा होगी। साथ ही भारतीय साइबर स्पेस को भी सुरक्षा प्रदान किया जा सकेगा।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS