अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए पांच युवकों को कल भारतीय सेना को सौंपेगा चीन, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश से सात दिन पहले गायब हुए पांच युवकों को चीन कल भारतीय सैनिकों को सौंप देगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी है। बता दें कि इन युवकों के अगवा होने का दावा अरुणाचल के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने 5 सितंबर को की थी।
किरण रिजिजू ने दी जानकारी
किरण रिजिजू ने कहा है कि चीनी पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना को सौंपने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तय किए गए स्थान पर कल किसी भी समय उन युवाओं को सौंपने की संभावना है। जानकारी मिली है कि उन युवाओं को बॉर्डर के पास के मीटिंग पॉइंट वाछा पर भारतीय सैनिकों को सौंपा जाएगा।
पेट्रोलिंग कर रहे जवानों के लिए कर रहे थे काम
बता दें कि उन युवकों के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, वे लोग पेट्रोलिंग कर रहे जवानों के लिए काम करते थे। उनका काम जवानों के लिए सामान ढ़ोने का था। वहीं अरुणाचल के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने कहा था कि उन युवकों को चीन के द्वारा अगवा कर लिया गया है। इसके अलावा विधायक ने लड़कों के नाम भी बताए थे। बता दें कि गायब हुए लड़कों में टोक सिंग्काम, प्रसात रिंगलिंग, दोंग्तु इबिया, तानु बेकर और नागरू दिरि शामिल हैं।
China to handover five Indian nationals missing from Arunachal Pradesh tomorrow at Wacha near Kibithu border personnel meeting point: Army Sources
— ANI (@ANI) September 11, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS