सैम पित्रोदा बोलेः झूठा साबित नहीं होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र, जो कहते हैं कर दिखाते हैं

भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए लोगों की राय सुनी गई। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को सुनने के लिए 5-6 महीने बिताए। हम देशों में गए, ग्रामीणों से बात की, डोमेन विशेषज्ञों से मिले, दुबई में एक विशाल बैठक की, जहां 12 देशों के सदस्य आए।
Sam Pitroda, Indian Overseas Congress Chief: People's opinion were heard for Congress' manifesto. We spent 5-6 months listening to people. We went countries to countries, spoke to villagers, met domain experts, held a huge meeting in Dubai where members from 12 countries came pic.twitter.com/HsZeJVVGJK
— ANI (@ANI) April 18, 2019
पित्रोदा ने आगे कहा कि घोषणा पत्र में 52 बातें सूचीबद्ध की गई हैं। अगर हम सत्ता में आते हैं, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह घोषणा पत्र लागू किया जाएगा। यह झूठा वादा नहीं होगा। जब हम कुछ कहते हैं, तो डेलीवर करते हैं।
Sam Pitroda, Indian Overseas Congress Chief on Congress manifesto: 52 things have been listed in the manifesto. If and when we come to power, I assure you this manifesto will be implemented. It will not be a false promise. When we say something, we deliver pic.twitter.com/iz5Hy1Ag79
— ANI (@ANI) April 18, 2019
उन्होंने कहा कि एक इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में मैं ईवीएम से संतुष्ट नहीं हूं। अगर कोई हमें 1 साल के लिए अध्ययन करने के लिए ईवीएम देता है, तो हम आपको कुछ बता पाएंगे।
ईवीएम को लेकर उन्होंने आगे कहा कि आपको इसके सॉफ्टवेयर, डिजाइन को समझना होगा। हर छोटे सिग्नल का विश्लेषण करना होगा। तब ही आप कुछ कह सकते हैं। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि कुछ समस्या है, क्या समस्या है जो हम नहीं जानते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS