Parliament Attack 2023: 'भारतीय संसद पर 22 साल बाद फिर से हमला', दुनियाभर की किस वेबसाइट ने क्या लिखा

लोकसभा में आज बुधवार को शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीघा से दो लोग सदन में कूद गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक ने कलर स्मॉग का छिड़काव करके नारेबाजी करने लगा। सांसदों को लगा कि हमला हो गया है, लिहाजा अफरातफरी का माहौल बन गया। एक व्यक्ति तो सदन की मेज को फांदता हुआ स्पीकर चेयर की ओर भागने लगा। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों के आने का इंतजार किए बगैर ही सांसदों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई सांसद उसे व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। दुनिया के कई न्यूज वेबसाइट्स ने इस खबर को प्राथमिकता से पब्लिश किया है।
बीबीसी ने इस खबर को प्रमुखता से पब्लिश किया है। बीबीसी ने लिखा है कि भारत की संसद में दो व्यक्तियों ने कलर गैस स्प्रे करते हुए नारेबाजी की है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उनके संसद के भीतर घुसने के पीछे का मकसद क्या है। वहीं, रायटर्स ने भी लिखा कि यह अद्भूत घटना है। 22 साल पहले जिस संसद में आतंकी हमला हुआ, उसी जगह संदिग्ध लोग संसद के भीतर घुस गए।
पाकिस्तान के जियो टीवी ने भी अपनी वेबसाइट में इस खबर को पब्लिश किया है। लिखा है कि सुरक्षा का बड़ा उल्लंघन करते हुए दो प्रदर्शनकारी भारतीय संसद में कूद गए। इस खबर ने सांसदों और राष्ट्र को समान रूप से स्तब्ध कर दिया है। उधर, सीएनएन न्यूज 18 ने भी इस खबर को प्रमुखता से पब्लिश किया है।
संसद में @hanumanbeniwal ने पहले पकड़ा और फिर की धुलाई।#Rajasthan pic.twitter.com/E2NVXCh1xc
— Vaibhav Purohit (@purohitvaibhav) December 13, 2023
सांसदों की हो रही तारीफ
संसद में कूदने वाले लोगों को पकड़ने के लिए सांसदों की सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि सांसदों ने जिस तरह से उसे पकड़ा है, उसकी सराहना करना आवश्यक है। उधर, कई सांसदों ने मांग की है कि यह मामला बेहद गंभीर है और संसद की सुरक्षा के भीतर इंतजामों की नए सिरे से समीक्षा की जानी चाहिए।
ओम बिरला बोले- सदन में सुरक्षा की होगी व्यापक समीक्षा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना हम सभी के लिए चिंता का विषय है। उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदन में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी व्यापक समीक्षा की जाएगी।
#WATCH संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "आज जो घटना हुई वह हम सभी के लिए चिंता का विषय है और गंभीर भी है...उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सदन में सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा की जाएगी...सदन कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए… pic.twitter.com/otgqDAdruG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS