Asian Games: खेल मंत्री ने चीन का दौरा किया रद्द, एशियन गेम्स में खिलाड़ियों को एंट्री न मिलने पर भारत का बड़ा कदम

Asian Games: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का चीन का दौरा कर दिया गया है। इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का चीन दौरा रद्द कर दिया गया है। दरअसल, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के भारतीय खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में मान्यता देने से इनकार कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, भारत सरकार को पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने लक्षित और पूर्व-निर्धारित तरीके से, अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझू में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और प्रवेश से देने से मना कर दिया है।
क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी दीर्घकालिक और सुसंगत स्थिति के अनुरूप, भारत अधिवास या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। हमारे कुछ खिलाड़ियों के प्रति चीन द्वारा जानबूझकर और चयनात्मक तरीके से बाधा डालने के खिलाफ नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। चीन की कार्रवाई एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करती है। जो स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ भेदभाव को प्रतिबंधित करती है। बागची ने आगे कहा कि इसके अलावा, चीनी कार्रवाई के खिलाफ हमारे विरोध के निशान के रूप में, भारत के खेल मंत्री ने खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है।
OCA की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष का बयान
उधर, चीन में OCA की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष वेई जिजहोंग ने एक बयान में दावा किया है कि भारतीय एथलीटों को चीन में प्रवेश करने के लिए पहले ही वीजा मिल चुका है। चीन ने किसी भी वीजा से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, इन एथलीटों ने इस वीजा को स्वीकार नहीं किया। मुझे नहीं लगता कि यह OCA समस्या है, क्योंकि चीन ने इसके लिए एक समझौता किया है। उन्होंने कहा योग्यता रखने वाले सभी भारतीय एथलीटों को चीन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आने दें। वहीं, भारत ने इस बयान को पूरी तरह गलत बताया है।
जानें कब शुरू हो रहा है एशियन गेम्स
बता दें कि एशियन गेम्स का आयोजन इस बार चीन के हांगझोउ में हो रहा है। ये 23 सितंबर से शुरू ,होगा और 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस गेम्स में हिस्सा लेने भारत के वुशू खिलाड़ी भी हांगझोउ में हिस्सा लेने जा रहे थे, लेकिन तीन वुशू खिलाड़ियों को चीन म प्रवेश देने से मना कर दिया। इसके बाद भारत ने बड़ा फैसला लिया और खेल मंत्री ने अपना चीन का दौरा रद्द कर दिया।
ये भी पढ़ें:- Women Reservation Bill पास होने पर बीजेपी मुख्यालय पर जश्न का माहौल, पीएम मोदी भी हुए शामिल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS