रेलवे स्टेशनों पर खुशवंत सिंह-चेतन भगत की किताबें हुईं बैन, जानें इसका कारण

रेलवे स्टेशनों पर खुशवंत सिंह-चेतन भगत की किताबें हुईं बैन, जानें इसका कारण
X
रेलवे स्टेशन (Indian Railway Station) पर लेखक खुशवंत सिंह (Khushwant Singh) और चेतन भगत (Chetan bhagat) की किताबों को बैन कर दिया गया है। पैसंजर सर्विस कमेटी (Passenger Service Committee) की तरफ से फैसला लिया गया है। खुशवंत सिंह की Women sex love and lust और चेतन भगत की Half Girlfriend को बैन किया गया है।

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर पद्मभूषण से सम्मानित लेखक खुश्वंत सिंह और चेतन भगत की किताबों को बैन कर दिया गया है। यात्री सेवा समिति (Passenger Service Committee) पीएससी के चैयरमेन रमेश चंद्र रतन ने फैसला लिया है। खुश्वंत सिंह की women sex love and lust और चेतन भगत की किताब half girlfriend को बैन किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रमेश चंद्र रतन ने बुक स्टॉल को निर्देश दिए हैं कि वुमन सेक्स लव और लस्ट का कंटेट वल्गर है। इसी तरह चेतन भगत की हाफ गर्लफ्रेंड का कंटेट भी सही नहीं है। रेलवे ने अधिकार दिया हुआ है कि ऐसी किताबों पर रोक लगाई जा सके जिनमे ऐसा अभद्र कंटेंट है। रतन ने बताया कि मैंने यह दो किताबें नवम्बर में इंस्पेक्शन के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर देखी। इसके बाद इनकी जांच की और रेलवे परिसर में उनकी बिक्री पर रोक लगा दी। इसके साथ ही मैंने सभी स्टेशनों पर मौजूद सभी बुक्स विक्रेताओं को इन किताबों को न बेचने की हिदायत दी।

खुशवंत सिंह की Women, sex, love and, lust

खुशवंत सिंह एक जानेमाने लेखक और पत्रकार थे। उनके योगदान के लिए खुशवंत सिंह को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि भारत के साथ पाकिस्तान में भी अच्छी खासी तादाद उनकी किताबों को पढ़ने वाली है। खुशवंत सिंह की Women, sex, love and lust की 2001 में प्रकाशित हुई। जिसके बाद अपडेट कर दूसरी बार 2011 में पब्लिश की थी। खुशवंत सिंह ने 96 वर्ष की आयु में इस बुक को रिवाइज्ड और अपडेटेड करके पब्लिश की थी। अब सवाल यह उठता है कि किस आधार पर रमेश सिंह ने यह फैसला लिया है कि खुशवंत सिंह की पैसंजर सर्विस कमिटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रतन ने सभी रेलवे स्टेशन पर मौजूद बुक स्टाल्स को हिदायत दी है। वह खुशवंत सिंह की Women, sex, love and, lust और चेतन भगत की हाफ गर्लफ्रेंड किताब ना बेचे। उनका मानना है कि इन किताबों में वल्गर कंटेंट मौजूद है।

हाफ गर्लफ्रेंड पर बन चुकी है फिल्म

चेतन भगत बतौर राइटर हाफ गर्लफ्रेंड के बाद से ही बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। चेतन भगत का यह छठा नावेल था जो 1 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुआ था। उनका यह नावेल युवाओं में बहुत प्रसिद्ध हुआ था। यह नावेल इतना चर्चित हुआ कि इस पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनी। जिसमें श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया था। चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड में दो कॉलेज छात्रों की प्रेम कहानी को बताया गया है। यह किताब बिहार से आए लड़के (जो कम इंग्लिश बोलता है, सिंपल है) और दिल्ली की मॉडर्न लड़की (जो स्टाइलिश और फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है) के इर्दगिर्द घूमती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story