यूक्रेन से भारतीयों की वापसी पर पीयूष गोयल की पीसी, 16 हजार छात्रों की हुई वापसी, पीएम ने किया नेतृत्व...कांग्रेस पर साधा निशाना

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी पर पीयूष गोयल की पीसी, 16 हजार छात्रों की हुई वापसी, पीएम ने किया नेतृत्व...कांग्रेस पर साधा निशाना
X
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी को लेकर बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर में संयुक्त प्रेस वार्ता की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरे देश में विश्वास खड़ा हुआ है कि किसी भी संकट के समय में भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री हमें संकट से निकालेंगे।

यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों की वापसी (Indians Returns From Ukraine) को लेकर बीजेपी मुख्यालय (BJP Headquarter) में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरे देश में विश्वास खड़ा हुआ है कि किसी भी संकट के समय में भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री हमें संकट से निकालेंगे। 20,000 से अधिक भारत के नागरिक जो यूक्रेन में फंसे थे, उन्हें तीन हफ्ते के अंदर भारत में वापस लाना, ये हम सभी लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने इस विषय को खुद गंभीरता से लिया और 8 बार हाई लेवल मीटिंग की।

16 हजार छात्रों की हुई वापसी

प्रेस वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 15,900 छात्रों को भारत लाया जा चुका है। 20 हजार में से 18 हजार को सुरक्षित निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत सभी छात्रों को लाया जा रहा है। इसके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व बहुत काम आया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ अभियान

उन्होंने दुनिया के बड़े नेताओं से करीब 11 बार बात की। कूटनीति का हर संभव प्रयास किया गया। ताकि हमारे नागरिक सुरक्षित वापस आ सकें। आज हमें इस बात का गर्व है कि छात्रों का अंतिम समूह अब युद्ध क्षेत्र से पश्चिमी यूक्रेन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इतने संकट और इतनी सारी समस्याओं के बीच जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का नेतृत्व किया है ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।

यूक्रेन समेत इन देशों का किया धन्यवाद

सरकार ने छात्रों को निकालने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की सरकारों से बातचीत की और इसके लिए 2 मंत्रियों को बातचीत के लिए भेजा गया। उन्होंने वहां के राष्ट्राध्यक्षों से बात की। जिससे हमें उन देशों से भी हर संभव सहयोग मिला। भारत से जुड़े लोग, जो यूक्रेन और अन्य आस-पास के देशों में रहते हैं। पूरी सरकार इस सफल ऑपरेशन में सक्षम थी। मैं उन सभी संस्थानों और अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस अभियान में मदद की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम भूमिका और कांग्रेस पर साधा निशाना

इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन गंगा के तहत देशभर के भाजपा कार्यकर्ता लगभग हर घर में पहुंचे। हमारे 20 हजार बच्चों में से, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता साढ़े 18 हजार बच्चों के परिवारों के पास गए। दुर्भाग्य से कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों और कुछ मुख्यमंत्रियों ने इस पर भी राजनीति करने की कोशिश की। संकट के समय सभी लोग एकजुट हैं। लेकिन ऐसे वक्त में भी विपक्ष झूठे प्रचार कर रहा है।

Tags

Next Story