चीन से विवादों के बीच भारतीय सेना ने बचाई तीन चीनी नागरिकों की जान, कहा - मानवता सर्वोपरि

चीन से विवादों के बीच भारतीय सेना ने बचाई तीन चीनी नागरिकों की जान, कहा - मानवता सर्वोपरि
X
उत्तर सिक्किम से मानवता का एक उदाहरण सामने आया है। जानकारी मिली है कि भारतीय सेना के जवानों ने तीन चीनी नागरिकों की जिंदगी बचाई और फिर उनका इलाज करवाकर वापस भेज दिया।

भारत और चीन के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अभी भी चीन लगातार एलएसी के आसपास अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। ऐसे में भारतीय नागरिकों के दिल में चीन के खिलाफ नफरत पैदा हो रही है।

देश के लोग लगातार चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार ने हाल ही में PUBG समेत 118 मोबाइल एप पर बैन लगा दिया है। इससे चीन की आर्थिक व्यवस्था पर काफी चोट लगी है।

इसी बीच उत्तर सिक्किम से मानवता का एक उदाहरण सामने आया है। जानकारी मिली है कि भारतीय सेना के जवानों ने तीन चीनी नागरिकों की जिंदगी बचाई और फिर उनका इलाज करवाकर वापस भेज दिया।

रास्ता भटक गए थे तीनों नागरिक

जानकारी मिली है कि तीनों चीनी नागरिक उत्तर सिक्किम इलाके में रास्ता भटक गए थे। इन नागरिकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। ऐसे में भारतीय सेना उनकी मदद के लिए सामने आई। उनका इलाज करवाया, गर्म कपड़े दिए, दवाइयां दी और फिर उन्हें सही रास्ता दिखाने में मदद की। बता दें कि तीनों नागरिक 17,500 फीट की ऊंचाई पर जीरो तापमान वाले इलाके में भटक गए थे। इस वजह से उनकी तबियत खराब हो गई थी।

चीन ने किया अपहरण

जानकारी मिली है कि शुक्रवार को चीन ने अरुणाचल प्रदेश के पांच लोगों का अपहरण कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, वो लोग शिकार के लिए गए थे और वापस नहीं लौटे। बता दें कि वो लोग टागीन समुदाय के हैं।


Tags

Next Story