यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र, खार्किव शहर में हवाई हमले के बाद लगाया गया कर्फ्यू

यूक्रेन (Ukraine) के खार्किव शहर (Kharkiv City) में मंगलवार को गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। रूस ने खार्किव शहर को निशाना बनाया और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज आधी रात तक रूस राजधानी कीव पर हमला कर सकता है। ऐसे में यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर बड़ा संकट आ गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खबर है कि यूक्रेन के खार्किव शहर में भारतीय छात्रों को ट्रेनों में नहीं चढ़ने दिया जा रहा है। यहां के रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में छात्र हैं, जो ट्रेन में चढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पुलिस यहां पहले अपने लोगों को बाहर निकाल रही है। ऐसे में भारतीय छात्रों के लिए यह संकट की घड़ी है। खबर है कि हमले से बचने के लिए बाहर आने वाले भारतीयों को भी यूक्रेन की पुलिस के उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि उन्हें ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया जा रहा है और यूक्रेन की पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि रूस और यूक्रेन ने बातचीत के लिए दूसरे दौर की 2 मार्च को योजना बनाई गई है। रूस ने खुफिया बुनियादी ढांचे के पास रहने वाले कीव निवासियों को खाली करने के लिए कहा है। वहीं एक्सॉन मोबिल ने रूस में काम कर रहे अमेरिकी कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया है।
यूक्रेन में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत की गुंज ईयू में भी सुनाई दी। कर्नाटक के रहने वाले 21 साल के नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। नवीन की मौत पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, ईयू संसद और चीन ने भी शोक जताया है। चीन के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के अधिकारियों से बात कर गहरा खेद जताया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS